क्रिकेट फैन्स के लिए धांसू ऑफर लाया Jio, फ्री मिल रहे 1457 रुपये के बेनिफिट्स jiohome cricket offer launched get benefits worth rs 1457 including cashback, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

क्रिकेट फैन्स के लिए धांसू ऑफर लाया Jio, फ्री मिल रहे 1457 रुपये के बेनिफिट्स

क्रिकेट सीजन के साथ, JioHome ने 'पावर प्ले पास' नाम का एक प्रमोशनल ऑफर पेश किया है। 99 रुपये कीमत वाला यह पास ग्राहकों को खुल 1,457 रुपये के बेनिफिट्स देता है। इस ऑफर में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे, चलिए जानते हैं…

Wed, 18 Feb 2026 07:13 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
क्रिकेट फैन्स के लिए धांसू ऑफर लाया Jio, फ्री मिल रहे 1457 रुपये के बेनिफिट्स

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio के पास पहले से अपने ग्राहकों के लिए ढेर सारे प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स हैं। अब क्रिकेट फैन्स के लिए जियो एक खास ऑफर लेकर आई है। दरअसल, रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए जियोहोम क्रिकेट ऑफर पेश किया है, जिसमें पावर प्ले पास के साथ कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिसमें कैशबैक और जियोहोम यूजर्स के लिए एक महीने का फ्री इस्तेमाल शामिल है।

पावर प्ले पास ऑफर

क्रिकेट सीजन के साथ, JioHome ने 'पावर प्ले पास' नाम का एक प्रमोशनल ऑफर पेश किया है। 99 रुपये कीमत वाला यह पास ग्राहकों को खुल 1,457 रुपये के बेनिफिट्स देता है।

JioHome Cricket Offer
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गया भारत का सबसे पतला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, कीमत ₹20000 से कम
ये भी पढ़ें:घर में लें थिएटर का मजा, 350W का पावरफुल स्पीकर सिस्टम लाया ब्रांड, कीमत भी बजट

इस ऑफर में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे, चलिए जानते हैं:

- फ्री सर्विस: पहले रिचार्ज पर एक महीने की JioHome सर्विस (जिसकी कीमत 707 रुपये है) फ्री दी जाती है।

- कैशबैक: कुल 750 रुपये के कैशबैक वाउचर (जो बाद के रिचार्ज पर 150 रुपये के वाउचर के तौर पर मिलेंगे)।

- 4K व्यूइंग: इस पास में T20 वर्ल्ड कप और लीग मैच 4K ​​रिजॉल्यूशन में मल्टी-कैमरा व्यूइंग ऑप्शन के साथ देखने की सुविधा है।

JioHome एक 4K बॉक्स के साथ आता है जो 1,000 लाइव टीवी चैनल प्रदान करता है, जिसमें 200+ HD चैनल (जिनकी कीमत लगभग 950 रुपये है), 30Mbps WiFi और 12 OTT ऐप्स शामिल हैं, जिनमें सोनीलिव, जी5, सनएनएक्सटी जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं

यह सिंगल-बिल मॉडल उन यूजर्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए है जो आमतौर पर DTH, इंटरनेट और स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए अलग-अलग बिल मैनेज करते हैं। आप jio.com पर और जानकारी देख सकते हैं।

बता दें कि JioHome के पास 30Mbps से लेकर 1Gbps तक के प्लान्स हैं। इन प्लान्स को ग्राहक मंथली, क्वाटर्ली, सेमी-एनुअल और एनुअल बेसिस पर ले सकते हैं। लंबी वैलिडिटी चुनने वाले ग्राहकों को कंपनी फ्री सर्विस जैसे बेनिफिट्स देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने बढ़ाई AI Summit की तारीख; इंडिया AI मिशन, इंटेल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जियोहोम का सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है

399 रुपये प्रति माह के इस प्लान में ग्राहकों को 30Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए प्लान में फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होता है। इस प्लान को ग्राहक 3/6/12 महीनों के लिए भी ले सकते हैं। हालांकि, 399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को कोई OTT बेनिफिट्स नहीं मिलता है। अगर इस प्लान को आप 12 महीनों के लिए लेते हैं, तो ग्राहकों को 30 दिनों की फ्री सर्विस मिलती है। 6 महीन का विकल्प चुनने पर 15 दिनों की एक्स्ट्रा वेलिडिटी मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।