आ गया भारत का सबसे पतला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, कीमत ₹20,000 से भी कम infinix note egde 5g launched in india at starting price of rs 19999 check details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

आ गया भारत का सबसे पतला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, कीमत ₹20,000 से भी कम

Infinix Note Egde 5G Launched in india: इंफिनिक्स ने भारतीय बाजार में Infinix Note Egde 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 3D कर्व्ड 1.5K एमोलेड डिस्प्ले वाला भारत का सबसे पतला फोन है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है। 

Wed, 18 Feb 2026 12:40 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
आ गया भारत का सबसे पतला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला 5G फोन, कीमत ₹20,000 से भी कम

Infinix Note Egde 5G Launched in india: कम बजट में धांसू 5G फोन तलाश रहे हैं, तो इंफिनिक्स का नया फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इंफिनिक्स ने भारतीय बाजार में बुधवार (18 फरवरी) को नया Infinix Note Egde 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 3D कर्व्ड 1.5K एमोलेड डिस्प्ले वाला भारत का सबसे पतला फोन है। पहली सेल में यह ग्राहकों को 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिलेगा। फोन में 6500mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और तेजतर्रार प्रोसेसर भी है। दावा है कि यह यह MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ आने वाले पहले फोन में से एक है, और दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें यह खास प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है और इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 7,50,000 से ज्यादा है। कितनी है इस फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ..

infinix note egde 5g launched in india

कीमत ऑफर और पहली सेल की डिटेल

रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Infinix NOTE Edge 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ICICI और SBI बैंक कार्ड से खरीदी करने पर 2000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, या एक्सचेंज पर 2000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है।

ऑफर के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी। फोन की पहली सेल 25 फरवरी से शुरू होगी। इसे Flipkart के अलावा इंफिनिक्स इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसे तीन कलर्स - लुनार टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन में लॉन्च किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ते में आ रहा है 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo फोन, फीचर्स लीक
ये भी पढ़ें:6150mAh की बैटरी वाले नए फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा, डॉल्बी साउंड भी

तेजतर्रार प्रोसेसर

यह MediaTek Dimensity 7100 प्लेटफॉर्म पर आने वाले पहले फोन में से एक है, और दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें यह खास प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है और इसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 7,50,000 से ज्यादा है। फोन में 6GB/8GB LPDDR5X रैम और 128GB/256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। यह 7.2 एमएम थिकनेस के साथ सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, TUV ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

Infinix Note Egde 5G Launched in india

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इंफिनिक्स नोट एज 5G फोन में 6500mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और गेमिंग के दौरान गर्मी कम करने के लिए डिजाइन किया गया बायपास चार्जिंग मोड भी है। इंफिनिक्स का दावा है कि बैटरी एक 'सेल्फ-रिपेयरिंग' सिस्टम का इस्तेमाल करती है जो बैटरी की हेल्थ बनाए रखने के लिए डायनामिक रीक्रिस्टलाइजेशन का इस्तेमाल करता है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 2,000 चार्ज साइकिल के बाद अपनी 80% से ज्यादा कैपेसिटी बनाए रख सकती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से 27 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है। दमदार साउंड के लिए फोन में JBL द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

कैमरा भी तगड़ा

इंफिनिक्स नोट एज 5G के ग्लोबल वेरिएंट में डुअल फ्लैश सेटअप के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। कैमरा मोड में पोर्ट्रेट, नाइट, व्लॉग, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स, पैनोरमा, डॉक्यूमेंट स्कैन और AI-असिस्टेड शूटिंग मोड शामिल हैं। सेल्फी के लिए, 82-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 13-मेगापिक्सेल सेंसर है। फोन में पीछे की तरफ RGB Halo Light के साथ आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वॉटर प्रोटेक्शन वाला सैमसंग का तगड़ा फोन, कीमत मात्र ₹7499, कैमरा 50MP का

पांच साल तक मिलेंगे अपडेट

यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें “FOLAX” AI असिस्टेंट है, जिसे कस्टमाइजेबल साइड बटन से एक्सेस किया जा सकता है, जो स्क्रीन एनालिसिस, ट्रांसलेशन और समराइजेशन कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन तीन बड़े Android अपडेट (XOS 19 तक) और 5 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।