JioHotstar एकदम FREE! सारे Jio प्लान्स में मिल रहा है फायदा, ऐसे करो चेक
रिलायंस जियो अपने सब्सक्राइबर्स को लोकप्रिय OTT सेवा JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। ऐसा नहीं है कि चुनिंदा प्लान में ही यह फायदा मिल रहा है बल्कि सभी 5G यूजर्स कंटेंट देख सकते हैं।

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो भारतीय मार्केट में 9 साल पूरे कर रहा है और कंपनी ने 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा पार किया है। ब्रैंड अपने सब्सक्राइबर्स को ढेरों बेनिफिट्स ऑफर करता है और इसने OTT मार्केट में भी JioHotstar के साथ धूम मचाई है। खास बात यह है कि कंपनी के सभी 5G यूजर्स को JioHotstar का ऐक्सेस 90 दिनों के लिए दिया जा रहा है। आइए बताएं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको यह बेनिफिट मिल रहा है या नहीं।
वैसे तो रिलायंस जियो की ओर से डेडिकेटेड एंटरटेनमेंट प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने की स्थिति में यूजर्स को OTT सेवाओं का फायदा दिया जाता है। इसके बावजूद कंपनी की Hotstar के साथ पार्टनरशिप के बाद सभी एलिजिबल 5G यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar OTT सेवा का फायदा पूरे 90 दिनों के लिए दिया जा रहा है।
सभी अनलिमिटेड 5G प्लान्स में फ्री OTT
कंपनी देशभर में उन सभी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का ऐक्सेस देती है, जो 2GB डेली 4G डाटा या इससे ज्यादा डेली डाटा वाले प्लान्स से रीचार्ज करते हैं। इसके लिए यूजर के पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है और उसके क्षेत्र में कंपनी की 5G सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। तो अगर आपको अनलिमिटेड 5G का फायदा मिल रहा है, आपको फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
ऐसे सब्सक्रिप्शन चेक कर सकते हैं आप
सबसे आसान तरीका है, JioHotstar ऐप में लॉगिन करते हुए चेक करना। आपको सबसे पहले JioHotstar App या फिर वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपने Jio नंबर और उसपर आने वाले वन-टाइम-पासवर्ड (OTP) की मदद से लॉगिन कर पाएंगे। अगर आपको सब्सक्रिप्शन मिल रहा है तो वीडियो कंटेंट आसानी से प्ले कर सकेंगे और कोई फीस नहीं भरनी होगी।
कंपनी वेबसाइट पर भी चेक करने का विकल्प
आप सीधे Jio की वेबसाइट पर जा सकते हैं और यहां रीचार्ज प्लान्स की लिस्ट दिखेगी। आप वह प्लान सर्च करें, जो आपके मोबाइल नंबर पर ऐक्टिव है। आप उस प्लान पर क्लिक करें और आपको इसके बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। Jio Unlimited Offer की लिस्ट में आपको सबसे ऊपर 90 दिनों तक फ्री OTT ऐक्सेस के बारे में दिख जाएगा। ध्यान रहे, आपको तभी यह फायदा मिलेगा अगर आप पहले ही इसका बेनिफिट ना ले चुके हों।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन