10 रुपये सस्ते प्लान में रोज 2GB डाटा और 12 OTT एकदम FREE, Jio यूजर्स के पास मौका Jio users can get 2GB daily data and 12 OTT free with a recharge plan cheaper than the voice only plan, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

10 रुपये सस्ते प्लान में रोज 2GB डाटा और 12 OTT एकदम FREE, Jio यूजर्स के पास मौका

रिलायंस जियो के 500 रुपये से सस्ते रीचार्ज प्लान में 12 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिल रहा है। खास बात यह है कि यह OTT प्लान बीते दिनों लॉन्च वॉइस ओनली प्लान से 10 रुपये सस्ता है।

Sat, 25 Jan 2025 07:06 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
10 रुपये सस्ते प्लान में रोज 2GB डाटा और 12 OTT एकदम FREE, Jio यूजर्स के पास मौका

भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (Vi) और रिलायंस जियो सभी की ओर से बीते दिनों वॉइस-ओनली प्लान लॉन्च किए गए हैं। इन प्लान्स से जुड़ी अच्छी बात यह है कि यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। हालांकि ये डाटा ऑफर नहीं करते। खास बात यह है कि Jio यूजर्स को सबसे सस्ते वॉइस-ओनली प्लान से 10 रुपये कम खर्च करने पर ढेरों फायदे मिल रहे हैं।

जियो यूजर्स को ऑफर किया गया सबसे सस्ता वॉइस-ओनली प्लान 458 रुपये का है। इससे रीचार्ज करने पर लंबी वैलिडिटी तो मिलती है लेकिन कोई डाटा बेनिफिट्स नहीं मिलते। वहीं इससे 10 रुपये कम खर्च किए जाएं तो 448 रुपये कीमत वाला JioTV Premium प्लान ना सिर्फ डेली डाटा का फायदा देता है, बल्कि यूजर्स को एक या दो नहीं पूरे 12 OTT प्लेटफॉर्म्स का ऐक्सेस मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio ने पलट दिया गेम! साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म; FREE मिलेगा पेमेंट का अलर्ट

Jio का 458 रुपये वाला वॉइस-ओनली प्लान

रिलायंस जियो यूजर्स को इस नए प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। यह प्लान सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प देता है लेकिन कोई डाटा नहीं मिलता। यूजर्स को पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 1000 SMS भेजने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही यह जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस देता है।

Jio का 448 रुपये वाला OTT प्लान

सस्ते में OTT बेनिफिट्स चाहते हैं तो इससे रीचार्ज करने की स्थिति में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स रोज 100 SMS भेज सकते हैं और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह प्लान SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और FanCode वगैरह का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio और Airtel दोनों लाए नए रीचार्ज प्लान, आइए देखें कौन सा वाला सबसे सस्ता

खास बात यह है कि OTT प्लान में जियो ऐप्स का ऐक्सेस दिया जा रहा है और एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।