Jio ने पलट दिया गेम! साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म; FREE मिलेगा पेमेंट का अलर्ट Jio launches free for life JioSoundPay feature for JioBharat devices to replace sound box, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio ने पलट दिया गेम! साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म; FREE मिलेगा पेमेंट का अलर्ट

रिलायंस जियो की ओर से इसके JioBharat फोन के लिए एक फीचर लॉन्च किया गया है, जो साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म कर देगा। इस फीचर को JioSoundPay नाम दिया गया है।

Fri, 24 Jan 2025 07:03 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio ने पलट दिया गेम! साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म; FREE मिलेगा पेमेंट का अलर्ट

आपको छोटी दुकानों से लेकर बड़े स्टोर्स तक साउंडबॉक्स दिखते होंगे, जिनपर बने QR कोड के जरिए पेमेंट करने की स्थिति में वे तेजी से बोलकर बताते हैं कि पेमेंट रिसीव हो गया। इन साउंडबॉक्स के लिए दुकान या स्टोर वालों को हर महीने भुगतान करना पड़ता है। रिलायंस जियो ने अब यह गेम पूरी तरह पलट दिया है और नई सेवा JioSoundPay नाम से पेश की है। यह साउंडबॉक्स की जरूरत को पूरी तरह खत्म कर देगी।

रिलायंस जियो ने साफ किया है कि JioSoundPay सेवा हमेशा के लिए फ्री है और इसके लिए यूजर्स को अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा। दरअसल, कंपनी अलग से कोई डिवाइस या साउंडबॉक्स नहीं लाई है बल्कि इसे Jio Bharat Phone का हिस्सा बनाया गया है। यानी यूजर्स को वॉइस नोटिफिकेशन उनके JioBharat Phone के जरिए सुनाई देगा। दावा है कि इसके जरिए हर साल मर्चेंट्स की 1500 रुपये तक की बचत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झटका! Jio ने हटाए तीन रीचार्ज प्लान, सस्ते में मिलता था डाटा और कॉलिंग का मजा

करोड़ों यूजर्स को मिलेगा फायदा

जियो का दावा है कि इसके JioBharat डिवाइसेज को मिले नए फीचर JioSoundPay के साथ वे बचत कर पाएंगे और उन्हें किसी साउंड बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी की मानें तो यह फीचर देशभर में करीब पांच करोड़ छोटे लेवल के मर्चेंट्स की जिंदगी आसान बनाने वाला है। यह इस इंडस्ट्री का पहला पूरी तरह फ्री फीचर है, जबकि बाकी मौजूदा विकल्पों के लिए अलग से पेमेंट करना होता है।

आपको बता दें, Paytm और PhonePe जैसी कंपनियों के मौजूदा साउंडबॉक्स यूज करने के लिए वन-टाइम पेमेंट के अलावा हर महीने 125 रुपये तक खर्च करने होते हैं। इस तरह सालाना करीब 1500 रुपये का खर्च आता है, जबकि छोटे और माइक्रोसाइज मर्चेंट्स को JioSoundPay के साथ अब एक रुपया भी नहीं खर्च करना होगा और नई सेवा पूरी तरह FREE है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! 149 रुपये में 38 OTT सेवाओं का मजा, महाकुंभ 2025 भी देख पाएंगे लाइव

JioBharat Phone आएगा काम

कंपनी ने करीब सालभर पहले दुनिया के सबसे अफॉर्डेबल 4G फोन के तौर पर JioBharat Phone पिछले साल लॉन्च किया था। इसकी कीमत 699 रुपये है। कंपनी का दावा है कि इस हिसाब से देखा जाए तो मर्चेंट्स केवल 6 महीने JioSoundPay सेवा इस्तेमाल करते हुए अपने नए फोन की कॉस्ट रिकवर कर सकता है। यह उनके लिए भी अच्छा विकल्प है, जो पहले ही JioBharat Phone यूज कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।