Jio यूजर्स की चांदी, 200 रुपये से सस्ते में बेस्ट रीचार्ज प्लान; अनलिमिटेड 5G डाटा भी Jio recharge plans under 200 rupees offering unlinited 5G data and long validity, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio यूजर्स की चांदी, 200 रुपये से सस्ते में बेस्ट रीचार्ज प्लान; अनलिमिटेड 5G डाटा भी

रिलायंस जियो की ओर से कुछ ऐसे प्लान भी ऑफर किए जाते हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और 5G डाटा का फायदा देते हैं। हम 200 रुपये से कम कीमत वाले ऐसे प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

Fri, 31 Jan 2025 11:11 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio यूजर्स की चांदी, 200 रुपये से सस्ते में बेस्ट रीचार्ज प्लान; अनलिमिटेड 5G डाटा भी

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास भारतीय मार्केट में सबसे बड़ा यूजरबेस है और कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स को ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है। अगर आप जियो यूजर हैं और किसी सस्ते रीचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो हम सबसे अफॉर्डेबल रीचार्ज प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं। ये प्लान 200 रुपये से भी कम कीमत वाले हैं और अनलिमिटेड 5G डाटा तक का फायदा इनमें मिल जाता है।

TRAI के सुझाव के बाद हाल ही में कंपनियों ने कुछ वॉइस-ओनली प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करते हैं। इन प्लान्स के आने के बाद कंपनी ने अपने वैल्यू प्लान्स हटा दिए थे लेकिन अब सस्ते 189 रुपये कीमत वाले प्लान की वापसी हो गई है। इसके अलावा यूजर्स सबसे सस्ते अनलिमिटेड 5G प्लान का भी चुनाव कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एकदम Free में JioCoin कमा सकते हैं आप, आइए जानें क्या है इसका तरीका

Jio का 198 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो का सबसे सस्ता अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर करने वाला प्लान 198 रुपये का है। इसमें 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और 4G यूजर्स को रोज 2GB डेली डाटा मिलता है। रोज 100 SMS भेजे जा सकते हैं और सब्सक्राइबर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही जियो ऐप्स (JioTV, JioCloud और JioCinema) का ऐक्सेस मिलता है।

बता दें, अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा उन यूजर्स को मिलता है, जिनके पास 5G स्मार्टफोन है। साथ ही उसके क्षेत्र में कंपनी की 5G सेवाएं उपलब्ध होना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 रुपये सस्ते में रोज 2GB डाटा और 12 OTT एकदम FREE, Jio यूजर्स के पास मौका

Jio का 189 रुपये वाला रीचार्ज प्लान

कंपनी का अफॉर्डेबल रीचार्ज प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान से रीचार्ज करने पर पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स कुल 300 SMS भेज सकते हैं। इससे रीचार्ज करने के बाद सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। यूजर्स को JioTV, JioCinema और JioCloud का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।