झटका! Jio ने हटाए तीन रीचार्ज प्लान, सस्ते में मिलता था डाटा और कॉलिंग दोनों का मजा Jio removed three value recharge plans with limited data and unlimited calling, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

झटका! Jio ने हटाए तीन रीचार्ज प्लान, सस्ते में मिलता था डाटा और कॉलिंग दोनों का मजा

रिलायंस जियो की ओर से लिमिटेड डाटा वाले तीन प्लान्स ऑफर किए जाते थे, जिन्हें अब हटा दिया गया है। यानी यूजर्स को लिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग वाले वैल्यू प्लान्स से रीचार्ज का विकल्प नहीं मिलेगा।

Thu, 23 Jan 2025 10:40 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
झटका! Jio ने हटाए तीन रीचार्ज प्लान, सस्ते में मिलता था डाटा और कॉलिंग दोनों का मजा

बीते दिनों टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से टेलिकॉम कंपनियों से यूजर्स को वॉइस-ओनली-प्लान्स का विकल्प देने को कहा गया था। ये ऐसे प्लान हैं, जिनसे रीचार्ज करने पर डाटा नहीं मिलेगा लेकिन SMS और कॉलिंग जैसे फायदे दिए जाएंगे। Jio और Airtel दोनों ने वॉइस ओनली प्लान पेश किए हैं लेकिन Jio सब्सक्राइबर्स को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने लिमिटेड डाटा वाले तीन वैल्यू प्लान्स की छुट्टी कर दी है।

रिलायंस जियो के जिन सब्सक्राइबर्स को केवल कॉलिंग के लिए रीचार्ज करना था लेकिन लिमिटेड डाटा की जरूरत होती थी, वे वैल्यू प्लान्स से रीचार्ज कर सकते थे। कंपनी तीन वैल्यू प्लान्स लिमिटेड डाटा के साथ ऑफर कर रही थी, जिन्हें अब गायब कर दिया गया है। इन प्लान्स की कीमत 189, 479 और 1899 रुपये थी। अब वैल्यू सेक्शन में केवल दो वॉइस ओनली प्लान्स दिख रहे हैं, जिनकी कीमत 458 रुपये और 1958 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! 149 रुपये में 38 OTT सेवाओं का मजा, महाकुंभ 2025 भी देख पाएंगे लाइव

हटाए गए ये तीन Jio वैल्यू प्लान

जियो यूजर्स अब जिन प्लान्स से रीचार्ज नहीं कर सकते, उनकी लिस्ट में पहला प्लान 189 रुपये का है। इससे रीचार्ज करने पर 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता था। यह प्लान 300 SMS भेजने का विकल्प देता था। इसके अलावा दूसरे 479 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 6GB डाटा मिलता था और सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 1000 SMS भेज सकते थे।

तीसरा वैल्यू प्लान 1899 रुपये का था, जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा कुल 24GB डाटा दिया जा रहा था और 3600 SMS भेजे जा सकते थे। इन सभी प्लान्स के साथ Jio Apps (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस मिल रहा था। अब यूजर्स के पास लिमिटेड डाटा वाले इन प्लान्स से रीचार्ज का विकल्प ही नहीं रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स को एक रीचार्ज में 12 OTTs का सब्सक्रिप्शन FREE, केवल ₹175 से शुरू

बिना डाटा वाले प्लान्स का विकल्प

नए वॉइस ओनली प्लान्स की कीमत 458 रुपये और 1958 रुपये है। इनसे रीचार्ज करने पर क्रम से 84 दिनों और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही क्रम से 1000 और 3600 SMS भेजे जा सकते हैं। सब्सक्राइबर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं लेकिन इनमें जरा सा डाटा भी नहीं मिल रहा है। यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे- JioTV, JioCloud और JioCinema का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

(Image Credit: Andrea Piacquadio)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।