धूम मचाने आ रहा itel A100, स्क्रीन टूटी तो FREE में होगी चेंज, दिखने में OnePlus जैसा
itel ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि itel A100 स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इस डिवाइस के बारे में बताया जा रहा है कि यह शानदार परफॉर्मेंस देगा, साथ ही कंपनी इस डिवाइस पर 100 दिन का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

कम बजट में स्टाइलिश लुक, मजबूत बॉडी और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो बस थोड़ा इंतजार कर लीजिए। किफायती स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर ब्रांड itel अपना नया फोन भारतीय बाजार में ला रहा है। कंपनी ने ऑफिशियल साइट और सोशल मीडिया पर इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। नया फोन को itel A100 नाम से भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि आईटेल ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपना itel Zeno 20 Max स्मार्टफोन लॉन्च किया था, और अब कंपनी देश में एक और मिड-रेंज डिवाइस - itel A100 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई जानकारी पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत बाजार में जल्द डेब्यू करेगा itel A100
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि itel A100 स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इस डिवाइस के बारे में बताया जा रहा है कि यह शानदार परफॉर्मेंस देगा, साथ ही कंपनी इस डिवाइस पर 100 दिन का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी ने इसके बैक पैनल का डिजाइन भी दिखा दिया है, जो काफी हद तक OnePlus 13s जैसा दिखता है। कंपनी ने ऑफिशियल साइट पर भी इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां अपकमिंग फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा किया गया है।

दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट (8000 रुपये के सेगमेंट) में सबसे टिकाऊ फोन है। इसमें तीन कलर ऑप्शन होंगे: टाइटेनियम गोल्ड, सिल्क ग्रीन और प्योर ब्लैक। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे खूबसूरत फोन होगा।
बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल , रिमोट का भी काम करेगा
यूजर्स UltraLink की मदद से बिना नेटवर्क के फ्री कॉल कर सकते हैं और बिल्ट-इन IR ब्लास्टर से घर के अप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा और अचानक गिरने पर टूटेगा भी नहीं और इसे रफ-एंड-टफ तरीके से यूज कर सकेंगे। यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 90 हर्ट्ज स्मूथ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा।
कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसकी सटीक लॉन्च डेट और खास डिटेल्स बताएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Rose Purple









