वैलेंटाइन्स डे के लिए लाल रंग के स्पेशल ईयरबड्स लाया ब्रांड, कीमत 599 रुपये, दिखने में भी धांसू dubstep buzz x12 wireless earbuds love edition launched at rs 599 exclusively on swiggy instamart for valentines day, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

वैलेंटाइन्स डे के लिए लाल रंग के स्पेशल ईयरबड्स लाया ब्रांड, कीमत 599 रुपये, दिखने में भी धांसू

इस Valentine’s Day अपने पार्टनल को कुछ स्पेशल और काम का गैजेट्स देने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। न्यू रिपब्लिक यूनिवर्स के फास्ट-फैशन कंज्यूमर टेक ब्रांड डबस्टेप ने अपने लिमिटेड-एडिशन वैलेंटाइन्स डे ईयरबड्स, Dubstep Buzz X12 वायरलेस ईयरबड्स – लव एडिशन को लॉन्च किया है

Fri, 6 Feb 2026 01:54 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

वैलेंटाइन्स डे के लिए लाल रंग के स्पेशल ईयरबड्स लाया ब्रांड, कीमत 599 रुपये, दिखने में भी धांसू

इस Valentine’s Day अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल और काम का गैजेट्स देने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। न्यू रिपब्लिक यूनिवर्स के फास्ट-फैशन कंज्यूमर टेक ब्रांड डबस्टेप ने वैलेंटाइन्स डे के लिए अपने लिमिटेड-एडिशन ईयरबड्स, Dubstep Buzz X12 वायरलेस ईयरबड्स – लव एडिशन को लॉन्च किया है, जो सिर्फ इंस्टामार्ट पर मिलेंगे। खास वैलेंटाइन्स डे के लिए डिजाइन किए गए इन ईयरबड्स में मेटैलिक एक्सेंट के साथ बोल्ड पैशन-रेड फिनिश है।

सम्बंधित सुझाव

यह कोलैबोरेशन क्विक-कॉमर्स की सुविधा और एक्सप्रेसिव ऑडियो डिजाइन को एक साथ लाता है, जिससे आखिरी मिनट में वैलेंटाइन्स डे का तोहफा देना आसान और टेंशन फ्री हो जाता है। ग्राहक इंस्टामार्ट पर बज X12 लव एडिशन ऑर्डर कर सकते हैं और इसे कुछ ही मिनटों में डिलीवर करवा सकते हैं। इसकी कीमत 600 रुपये से भी कम है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

सम्बंधित सुझाव

dubstep buzz x12 wireless earbuds love edition
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गया पॉपुलर Motorola फोन का सस्ता वेरिएंट, कीमत 19,999 रुपये; पहली सेल कल

ईयरबड्स में 60 घंटे तक का प्लेटाइम

वैलेंटाइन डे कलेक्शन के तौर पर, Dubstep ने Buzz X12 वायरलेस ईयरबड्स को बोल्ड, पैशन-रेड फिनिश और मेटैलिक एक्सेंट के साथ पेश किया है। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी पर काम करते हैं और इन्हें डीप बास और क्लियर वोकल्स के लिए X-Bass टेक्नोलॉजी के साथ ट्यून किया गया है। एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) से लैस, ये ईयरबड्स शोर वाली जगहों पर भी क्लियर कॉल क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं। 60 घंटे तक के टोटल प्लेटाइम, आसान टच कंट्रोल्स और पूरे दिन कंफर्टेबल फिट के साथ, Buzz X12 को रोजाना सुनने और वैलेंटाइन गिफ्टिंग दोनों के लिए डिजाइन किया गया है।

मिल सकता है कि गोवा का कपल एयर टिकट

वैलेंटाइन के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए, Dubstep ने इंस्टामार्ट शॉपर्स के लिए लव ऑन लूप कैंपेन शुरू किया है। इस पहल के तहत, कैंपेन के दौरान इंस्टामार्ट पर एलिजिबल Dubstep प्रोडक्ट्स खरीदने वाले कस्टमर्स को खास वैलेंटाइन रिवॉर्ड जीतने का मौका मिलेगा। नौ विनर्स को 3,000 रुपये के डिनर वाउचर मिलेंगे, जबकि एक ग्रैंड प्राइज विनर को गोवा के लिए दो लोगों के एयर टिकट मिलेंगे, साथ ही एक्टर अभय देओल से मिलने का मौका भी मिलेगा, जो उपलब्धता और शेड्यूलिंग पर निर्भर करेगा।

कीमत और कहां से खरीदें

Dubstep Buzz X12 वायरलेस ईयरबड्स - लव एडिशन सिर्फ इंस्टामार्ट पर लिमिटेड समय के लिए 599 रुपये की ऑफर प्राइस पर मिलेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।