₹6799 में आया सबसे मजबूत मिलिट्री-ग्रेड फोन, बिना नेटवर्क के होगी कॉल; गिराओ-भीगाओ फिर भी चलेगा itel A100 launched in india buy this cheapest military-grade phone at just 6799 rupees makes calls without network, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹6799 में आया सबसे मजबूत मिलिट्री-ग्रेड फोन, बिना नेटवर्क के होगी कॉल; गिराओ-भीगाओ फिर भी चलेगा

आइटेल ने भारत में अपना नया मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला फोन itel A100 भारत में 6,799 रुपए की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 90Hz डिस्प्ले और Ultralink फीचर है। कंपनी 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है। जानें फीचर्स और कीमत।

Mon, 9 Feb 2026 01:37 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
₹6799 में आया सबसे मजबूत मिलिट्री-ग्रेड फोन, बिना नेटवर्क के होगी कॉल; गिराओ-भीगाओ  फिर भी चलेगा

itel A100 Launched: टेक्नोलॉजी ब्रांड आइटेल ने अपना नया और स्टाइलिश A100 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में मजबूत और भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। itel A100 मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आता है यह ऊंचाई से गिरने, झटके, पानी में भीगने जैसी आम समस्याओं को भी आसानी से झेल सकता है। इतना ही नहीं, itel A100 में एक ऐसा फीचर दिया गया है, जो आम बजट फोन्स में देखने को नहीं मिलता। Ultralink फीचर की मदद से यह फोन बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग सपोर्ट देता है। itel A100 फोन 7000 रुपए से कम कीमत में एक दमदार ऑप्शन है। आइए डिटेल में आपको बताते हैं फोन के सभी फीचर्स और कीमत:

itel A100 की कीमत

itel A100 दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 रुपए रखी गई है। जबकि 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपए में उपलब्ध है। कंपनी इस फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट सुविधा भी दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar Card खो गया? सिर्फ 2 मिनट में इस सरकारी App से डाउनलोड करें नया

itel A100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

itel A100 की सबसे खास बात इसकी MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन है। इसका मतलब है कि फोन को खास टेस्ट्स से गुजारा गया है, ताकि यह गिरने, झटके और रोजमर्रा के नुकसान से बच सके। जो लोग फोन को ज्यादा संभालकर नहीं रखते या जिनका फोन अक्सर गिर जाता है, उनके लिए यह एक भरोसेमंद ऑप्शन है।

itel A100 में दिया गया Ultralink फीचर इसे बाकी बजट फोन्स से अलग बनाता है। इस फीचर की मदद से यूजर ऐसे इलाकों में भी कॉल कर सकते हैं, जहां नेटवर्क नहीं होता। गांवों, पहाड़ी इलाकों या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में रहने वालों के लिए यह फीचर बेहद काम का साबित हो सकता है। फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। itel A100 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से चल जाती है। इसके साथ 10W चार्जर भी मिलता है।

फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी और वीडियो कॉल के लिए ठीक है। इसके अलावा इसमें DTS साउंड स्पीकर, IR ब्लास्टर, Dynamic Bar, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। itel A100 में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 Go Edition पर चलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काम की खबर: जरूर जान लें ये 5 मोबाइल ट्रिक्स जो Emergency में बचा सकती जान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।