Big Alert Over 800 people are missing everyone should know these 5 mobile tricks that save your life in emergency काम की खबर: जरूर जान लें ये 5 मोबाइल ट्रिक्स जो किसी भी Emergency में बचा सकती हैं आपकी जान
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सकाम की खबर: जरूर जान लें ये 5 मोबाइल ट्रिक्स जो किसी भी Emergency में बचा सकती हैं आपकी जान

काम की खबर: जरूर जान लें ये 5 मोबाइल ट्रिक्स जो किसी भी Emergency में बचा सकती हैं आपकी जान

दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं। ऐसे में स्मार्टफोन की 5 जरूरी सेफ्टी ट्रिक्स जो इमरजेंसी में आपकी जान बचा सकते हैं। इसलिए हर किसी को ये सेटिंग्स जाननी चाहिए।

Himani GuptaFri, 6 Feb 2026 04:41 PM
1/7

5 Mobile Tricks Can Save Your Life In Emergency

दिल्ली में कुछ समय से लापता लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी में 800 से ज्यादा लोग अचानक गायब हो गए हैं, जिनमें बच्चे, महिलाएं ज्यादा शामिल हैं। यह आंकड़ा सिर्फ एक खबर नहीं है, बल्कि हर परिवार के लिए एक चेतावनी है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन आपके कवच के रूप में काम कर सकता है। आइये जानते हैं कैसे:

2/7

फोन में छिपे हैं कई सारे सेफ्टी फीचर्स

फोन सिर्फ कॉल या चैट के लिए नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं जो सही समय पर इस्तेमाल होने पर आपकी या आपके बच्चे की जान तक बचा सकते हैं। इसमें शामिल हैं Live Location Sharing, Emergency SOS, Find My Device जैसे फीचर्स जो मदद की राह आसान बना सकते हैं। समस्या यह है कि लोग इन सेटिंग्स के बारे में जानते ही नहीं हैं, या जानते हैं तो उन्हें ON नहीं रखते। यहां हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी मोबाइल ट्रिक्स, जिन्हें हर किसी को अपने फोन में चालू कर लेना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद मिल सके।

3/7

1. फोन में “Live Location Sharing” हमेशा ON रखें

Live Location Sharing आज के समय में सबसे जरूरी मोबाइल सेफ्टी फीचर बन चुका है। जब यह फीचर ON रहता है, तो आपके परिवार या भरोसेमंद लोगों को रियल-टाइम में पता चलता रहता है कि आप इस वक्त कहां मौजूद हैं। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। अगर कोई बच्चा स्कूल, ट्यूशन या अकेले बाहर जा रहा है, तो पेरेंट्स WhatsApp या Google Maps के जरिए उसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं।

4/7

2. Find My Device को चालू रखें

Find My Device (Android) और Find My iPhone (Apple) फोन खोने या किसी अनहोनी की स्थिति में बहुत काम आता है। इस फीचर से आप फोन की लाइव या आखिरी लोकेशन देख सकते हैं। अगर कोई बच्चा या परिवार का सदस्य लापता हो जाए और उसका फोन चालू हो, तो यह फीचर खोज को काफी आसान बना देता है। यहां तक कि फोन बंद होने पर भी इसकी आखिरी लोकेशन रिकॉर्ड रहती है।

5/7

3. Emergency SOS फीचर ON रखें

Emergency SOS फीचर संकट की घड़ी में सबसे तेज मदद पहुंचाने वाला टूल माना जाता है। इस फीचर की खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए फोन अनलॉक करना भी जरूरी नहीं होता। सिर्फ पावर बटन को 3 या 5 बार दबाने से फोन तय किए गए contacts को मैसेज भेज देता है, कॉल कर देता है और लाइव लोकेशन भी शेयर कर देता है।

6/7

4. Lock Screen पर Emergency Contact जरूर रखें

फोन के लॉक स्क्रीन पर भी जरूरी जानकारी दिखाई जा सकती है। Lock Screen Emergency Contact का फायदा यह होता है कि अगर फोन कहीं गिर जाए या कोई अनजान व्यक्ति उसे देखे, तो बिना फोन अनलॉक किए भी वह परिवार से कांटेक्ट कर सकता है। मान लीजिए कोई बच्चा बेहोश हो जाए या रास्ता भटक जाए, तो आसपास मौजूद लोग लॉक स्क्रीन पर दिख रहे नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

7/7

5. फोन में रखें 112 India और BSafe जैसे App

सरकारी और सेफ्टी ऐप्स आज के समय में बहुत काम के हो गए हैं। 112 India App सरकार की तरफ से जारी किया गया ऐप है, जिससे एक क्लिक में पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड से संपर्क किया जा सकता है। वहीं BSafe App में SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयर, फेक कॉल और ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। खतरे की स्थिति में यह ऐप अपने-आप तय किए गए नंबर पर अलर्ट भेज देता है।