पहली सेल में जबरदस्त डिस्काउंट! खरीदें 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन iQOO Neo 10 with 7000mAh battery and 144Hz display goes on sale on Amazon with special discount and offers, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

पहली सेल में जबरदस्त डिस्काउंट! खरीदें 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन

टेक कंपनी iQOO की ओर से बीते दिनों मार्केट का हिस्सा बने डिवाइस iQOO Neo 10 को ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका ग्राहकों को मिल रहा है। इस डिवाइस की पहली सेल Amazon पर शुरू हो गई है।

Tue, 3 June 2025 12:51 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
पहली सेल में जबरदस्त डिस्काउंट! खरीदें 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन

वीवो से जुड़े टेक ब्रैंड iQOO की ओर से बीते दिनों iQOO Neo 10 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था और इस डिवाइस की पहली सेल Amazon पर शुरू हो गई है। यह फोन 144Hz रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी दी गई है। इस फोन पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

नए iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को चार रैम और स्टोरेज वेरियंट्स में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट 33,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसके अलावा 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट 35,999 रुपये कीमत पर मिल रहा है। साथ ही 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरियंट 40,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाह! 108MP कैमरा वाले फोन अब ₹20 हजार से कम में, एक-दो नहीं ढेर सारे विकल्प

डिवाइस की पहली सेल 3 जून (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है और इसे कंपनी वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो इस डिवाइस पर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही कैशबैक और EMI ऑप्शंस तो मिल ही रहे हैं।

ऐसे हैं iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशंस

प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन देश का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और iQOO का Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप मिलता है, जिससे इसे 24.2 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर मिला है । फोन में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेल शुरू! केवल 6699 रुपये में लेटेस्ट स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जबकि फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो यह 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन केवल 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है और 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आता है। iQOO Neo 10 को Titanium Chrome और Inferno Red कलर्स में लॉन्च किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।