ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, लिस्ट में नंबर-1 पर ये वाला iPhone iPhone 16 Becomes Worlds Best-Selling Smartphone Here is the top 10 list, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, लिस्ट में नंबर-1 पर ये वाला iPhone

iPhone 16 साल 2025 का दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। आइए हम आपको बताएं कि इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 फोन कौन से रहे हैं। 

Fri, 30 Jan 2026 07:15 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
ये हैं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, लिस्ट में नंबर-1 पर ये वाला iPhone

कैलिफोर्निया के टेक ब्रैंड Apple का जलवा स्मार्टफोन मार्केट में हमेशा देखने को मिलता है और दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में भी कई iPhone मॉडल्स शामिल हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च और बाकी इंटरनेशनल मार्केट एनालिसिस फर्म्स की रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स कौन से हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में Apple ने Samsung समेत बाकी एंड्रॉयड ब्रैंड्स को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, Apple और Samsung के अलावा कोई तीसरा ब्रैंड इस लिस्ट का हिस्सा नहीं बन सका है।

नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि iPhone 16 साल 2025 में भी दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बना है और बैक-टू-बैक टॉप पर रहा है। खास बात यह है कि दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स की लिस्ट में ऐपल के 7 मॉडल्स शामिल हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स की लिस्ट में Samsung ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। ये ऐसे डिवाइसेज हैं जिनपर दुनिया के करोड़ों यूजर्स ने भरोसा किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लीक वीडियो में दिखा iPhone 18 Pro! डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस में बड़े बदलाव

ये हैं दुनिया के टॉप-10 बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

  • iPhone 16
  • iPhone 16 Pro Max
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 17 Pro Max
  • Galaxy A16 5G (सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड फोन)
  • Galaxy A06 4G
  • iPhone 17
  • iPhone 15
  • Galaxy S25 Ultra
  • iPhone 16e

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झूम उठेंगे Samsung लवर्स! Galaxy S26 Ultra होगा सस्ता, लॉन्च से पहले कीमत लीक

इसलिए जमकर खरीदा जा रहा है iPhone 16

एक्सपर्ट्स का मानना है कि iPhone 16 के जमकर खरीदे जाने के पीछे बड़ी वजह इसमें मिलने वाली धाकड़ परफॉर्मेंस और इसके वैल्यू प्राइस का बैलेंस है। यह फोन फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देते है लेकिन प्रो मॉडल्स के मुकाबले सस्ता है। इसके अलावा ऐपल का मजबूत इकोसिस्टम यूजर्स को ऐपल फैमिली के ऐप्स और एडवांस्ड फीचर्स का फायदा देता है, साथ ही अन्य ऐपल डिवाइसेज के साथ बेहतरीन इंटीग्रेशन मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।