झूम उठेंगे Samsung लवर्स! Galaxy S26 Ultra होगा सस्ता, लॉन्च से पहले कीमत लीक Good news for samsung lovers as Galaxy S26 Ultra may get cheaper when other models may get expensive, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

झूम उठेंगे Samsung लवर्स! Galaxy S26 Ultra होगा सस्ता, लॉन्च से पहले कीमत लीक

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि कंपनी का नया फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra पहले के मुकाबले सस्ता हो सकता है। वहीं बाकी फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमत बढ़ने की उम्मीद है। 

Thu, 29 Jan 2026 02:02 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
झूम उठेंगे Samsung लवर्स! Galaxy S26 Ultra होगा सस्ता, लॉन्च से पहले कीमत लीक

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung अगले महीने अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रही है और इससे पहले नए लीक्स सामने आए हैं। इनमें खुलासा हुआ है कि कंपनी ने अपनी प्राइसिंग स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप Samsung लवर हैं और प्रीमियम डिवाइस खरीदने का मन बना रहे थे तो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। टिप्सटर Roland Quandt और Winfuture की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Galaxy S26 सीरीज के बाकी मॉडल्स की कीमतें बेशक बढ़ें लेकिन S26 Ultra सस्ता हो सकता है।

पहले ही रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि Galaxy S26 सीरीज की कीमतें इस साल बढ़ सकती हैं। इसके लिए रैम और फ्लैश स्टोरेज की बढ़ती कीमत और इनकी पढ़ती लागत को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में यूज होने वाले कंपोनेंट्स लगातार महंगे हो रहे हैं, जिनका असर डिवाइसेज के फाइनल प्राइस पर पड़ रहा है। यही वजह है कि Samsung इस साल अपने फ्लैगशिप लाइनअप की कीमत में बढ़ोतरी करने वाला है। हालांकि, सबसे प्रीमियम मॉडल पिछले साल के मुकाबले सस्ता होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Samsung ने कर दिया खेला! Galaxy A07 5G कर देगा बाकी सस्ते फोन्स की छुट्टी

Galaxy S26 की संभावित कीमत

संकेत मिले हैं कि इस साल 128GB बेस मॉडल पूरी तरह बंद हो जाएगा और कंपनी 256GB वेरियंट को ही बेस वेरियंट बनाएगी। लीक के मुताबिक इसकी कीमत 11,990 SEK यानी करीब 1135 यूरो होगी, जो भारतीय मुद्रा में 1 लाख रुपये के करीब है। पिछले साल के बेस मॉडल से यह करीब 200 यूरो (लगभग 18 हजार रुपये) ज्यादा है।

Galaxy S26+ की संभावित कीमत

लीक्स में खुलासा हुआ है कि 256GB स्टोरेज वाले Galaxy S26+ बेस मॉडल की कीमत 14,490 SEK यानी करीब 1,372 यूरो हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत 1.2 लाख रुपये के करीब होगी। वहीं, इस डिवाइस के 512GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत पिछले साल आए S25+ के 512GB वेरियंट से 230 यूरो (करीब 20-21 हजार रुपये) ज्यादा हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! Amazon Sale में Samsung फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप-10 डील्स

Galaxy S26 Ultra की संभावित कीमत

चौंकाने वाला बदलाव ग्राहकों को Ultra मॉडल की कीमत में देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने प्रीमियम फ्लैगशिप का एंट्री प्राइस कम कर सकती है, जिससे दूसरे हाई-एंड फोन्स के मुकाबले ग्राहकों का ध्यान इसकी ओर आकर्षित किया जा सके। लीक के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 16,990 SEK यानी करीब 1609 यूरो हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में 1.4 लाख रुपये के करीब होगी। बता दें, पिछले साल S25 Ultra की शुरुआती कीमत 1703 यूरो थी। यानी इस साल करीब 94 यूरो (भारतीय मुद्रा में 10,300 रुपये) की कटौती देखने को मिल सकती है।

संकेत मिले हैं कि कंपनी अपनी प्री-बुकिंग पर स्टोरेज अपग्रेड वाली स्कीम इस साल खत्म कर सकती है और पुराने प्रमोशनल ऑफर्स हटाए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो नई सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, प्री-ऑर्डर 26 फरवरी से शुरू होंगे और सेल 11 मार्च से शुरू हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।