Relief from LPG shortage Now Get PNG in 24 hours How to Apply for New PNG Connection Online get discount till 31 march गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! अब 24 घंटे में मिलेगा PNG कनेक्शन, 31 मार्च तक छूट और ऑफर्स; घर बैठे ऐसे करें अप्लाई
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सगैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! अब 24 घंटे में मिलेगा PNG कनेक्शन, 31 मार्च तक छूट और ऑफर्स; घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! अब 24 घंटे में मिलेगा PNG कनेक्शन, 31 मार्च तक छूट और ऑफर्स; घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर परेशानी बढ़ती जा रही है। सरकार अब PNG को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। इतना ही नहीं, कुछ कंपनियां 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करने पर खास फायदे भी दे रही हैं। ऐसे करें घर बैठे अप्लाई:

Himani GuptaThu, 19 March 2026 07:51 PM
1/7

How to Apply for New PNG Connection Online

देश में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर परेशानी देखने को मिल रही है। कहीं डिलीवरी में देरी हो रही है तो कहीं लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार अब एक बड़ा कदम उठा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। सरकार ने लोगों से PNG पर शिफ्ट की अपील की है। गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि नए PNG कनेक्शन को 24 घंटों के अंदर ही मंजूरी दे दी जाए। सरकार ने राज्यों से पीएनजी (PNG) से संबंधित नई अनुमतियों को 24 घंटे के भीतर मंजूरी देने के लिए कहा है।आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे PNG के लिए अप्लाई कर सकते हैं:

2/7

PNG कनेक्शन लेने पर ऑफर्स और छूट भी

सरकार ने साफ कहा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा PNG कनेक्शन लें, ताकि LPG पर निर्भरता कम हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए Indraprastha Gas Limited, GAIL, Mahanagar Gas Limited और Bharat Petroleum जैसी कंपनियां आगे आई हैं। इन कंपनियों ने ऐलान किया है कि जो ग्राहक 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे, उन्हें खास इंसेंटिव दिए जाएंगे। इसमें इंस्टॉलेशन फीस में छूट, आसान पेमेंट ऑप्शन या अन्य फायदे शामिल हैं। दिल्ली और आसपास के शहरों में पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले उपयोग शुरू करने पर 500 रुपये तक की मुफ्त गैस दे रही है।

3/7

घर बैठे कैसे करें PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई

अब सबसे अच्छी बात यह है कि PNG कनेक्शन लेने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले आपको यह चेक करना होगा कि आपके इलाके में PNG सेवा उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए आप संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना पिनकोड डाल सकते हैं। अगर आपके इलाके में सेवा उपलब्ध है, तो आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और पहचान से जुड़े डॉक्युमेंट्स की जानकारी देनी होती है।

4/7

IGL से कनेक्शन लेने का तरीका

Indraprastha Gas Limited की वेबसाइट https://www.iglonline.net/newConnection पर जाकर आप नया कनेक्शन अप्लाई कर सकते हैं। आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे और अपनी सुविधा के अनुसार इंस्टॉलेशन की तारीख चुननी होगी। इसके बाद पेमेंट करके आवेदन पूरा किया जा सकता है।

5/7

MGL से PNG कनेक्शन अप्लाई करने का तरीका

सबसे पहले आपको MGL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डोमेस्टिक PNG रजिस्ट्रेशन फॉर्म खोलना होगा। अब यहां आपको अपना पिनकोड डालना होगा। इसके बाद आपकी लोकेशन से जुड़ी जानकारी सामने आ जाएगी। फिर आपको अपनी बिल्डिंग का नाम चुनना है, उसके बाद फ्लैट नंबर और बाकी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही आपको अपनी PAN डिटेल, Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ध्यान से भरनी होगी। सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

6/7

GAIL से PNG कनेक्शन अप्लाई करने का तरीका

सबसे पहले आपको GAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यह चेक करना होगा कि आपके इलाके में कौन सा लोकल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर सेवा दे रहा है। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें अपनी पर्सनल जानकारी और एड्रेस सही-सही दर्ज करें। अब आपको जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे पहचान पत्र (ID proof) और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार इंस्टॉलेशन की तारीख चुन सकते हैं।

7/7

PNG गैस कनेक्शन के फायदे

PNG कनेक्शन लेने के कई फायदे हैं, जो इसे LPG से बेहतर ऑप्शन बनाते हैं। सबसे पहला फायदा यह है कि आपको गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहती। इसके अलावा, इसमें बिल आपके इस्तेमाल के हिसाब से आता है, जिससे आप जितनी गैस इस्तेमाल करेंगे, उतना ही भुगतान करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से भी PNG बेहतर माना जाता है। इसमें गैस हवा से हल्की होती है, इसलिए लीकेज होने पर यह जल्दी फैल जाती है और खतरा कम हो जाता है।