जमीन खरीदने से पहले जरूर करना ये काम, घर बैठे ऐसे पता करो असली मालिक का नाम how to check land owner name online in India before buying a land, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

जमीन खरीदने से पहले जरूर करना ये काम, घर बैठे ऐसे पता करो असली मालिक का नाम

जमीन खरीदने से पहले आपको असली मालिक का पता जरूर होना चाहिए और उसका पता लगाने के लिए आपको सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से किसी जमीन की जानकारी पता कर सकते हैं।

Tue, 10 June 2025 07:42 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
जमीन खरीदने से पहले जरूर करना ये काम, घर बैठे ऐसे पता करो असली मालिक का नाम

डिजिटल दौर में अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किसी जमीन का मालिक कौन है, तो अब आपको किसी सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। अब आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में ऑनलाइन जमीन के मालिक का नाम पता कर सकते हैं।

आइए हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएं कि आप ऑनलाइन जमीन के मालिक का नाम कैसे पता कर सकते हैं,

अपने राज्य की आधिकारिक भूलेख (Bhulekh) वेबसाइट पर जाएं

हर राज्य की अपनी भूलेख वेबसाइट होती है। जैसे,

उत्तर प्रदेश: http://upbhulekh.gov.in

बिहार: http://biharbhumi.bihar.gov.in

महाराष्ट्र: https://bhulekh.mahabhumi.gov.in

मध्य प्रदेश: https://mpbhulekh.gov.in

छत्तीसगढ़: https://bhuiyan.cg.nic.in

इसके अलावा आपके राज्य की वेबसाइट का पता आप Google में ‘राज्य का नाम + bhulekh site’ टाइप करके भी आसानी से ढूंढ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की टेंशन खत्म, Google Maps आसान करेगा आपका काम

जमीन से जुड़ी जानकारी चुनें

वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कुछ जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं।

- जिले का नाम

- तहसील

- गांव का नाम

- खसरा संख्या/खाता संख्या/नाम से खोज

मालिक का नाम देखें

एक बार आपने सही जानकारी भर दी, तो आपको उस जमीन से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। जैसे,

- जमीन के मालिक का नाम

- जमीन का क्षेत्रफल

- किस्म (जैसे कृषि भूमि, प्लॉट वगैरह)

- खसरा और खतौनी विवरण

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके पुराने फोन से होगी हजारों की कमाई, बस इन तरीकों को आजमाना मत भूलना

जानकारी डाउनलोड या प्रिंट करें

ज्यादातर वेबसाइट्स आपको इस रिकॉर्ड को pdf में डाउनलोड करने या प्रिंट करने का ऑप्शन देती हैं। आप इसे सेव कर सकते हैं।

अच्छी बात यह है कि जमीन की जानकारी खसरा नंबर से लेकर मालिक के नाम तक से सर्च की जा सकती है और असली मालिक का पता लगाया जा सकता है। सभी राज्यों की वेबसाइट्स अलग होती हैं, लेकिन प्रक्रिया लगभग एक जैसी रहती है। हालांकि, यह जानकारी सिर्फ रिकॉर्ड के लिए होती है और जब तक कि इसे राजस्व विभाग से प्रमाणित ना किया गया हो, इसे कानूनी सबूत नहीं माना जाता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।