ज्यादातर यूजर्स को नहीं पता Google Search की ये ट्रिक, मजेदार हो जाएगा लुक how to edit google search widget on your android phone many users do not know this, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

ज्यादातर यूजर्स को नहीं पता Google Search की ये ट्रिक, मजेदार हो जाएगा लुक

एंड्रॉयड फोन में यूजर्स को गूगल सर्च विजेट में बदलाव करने का विकल्प मिलता है लेकिन ज्यादातर यूजर्स यह ट्रिक नहीं जानते। हम आपको ऐसा करने का तरीका बता रहे हैं।

Tue, 3 June 2025 02:06 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
ज्यादातर यूजर्स को नहीं पता Google Search की ये ट्रिक, मजेदार हो जाएगा लुक

गूगल सर्च दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले टूल्स में से एक है और इसका इस्तेमाल करोड़ों लोग रोजाना करते हैं। अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आसान ट्रिक्स के साथ इस गूगल सर्च विजेट को कस्टमाइज किया जा सकता है। इस तरह आपके फोन में होम स्क्रीन का लुक खास हो जाएगा और इसे अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया जा सकता है। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं और समझते हैं कि गूगल सर्च को कैसे मजेदार बनाया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाह! 108MP कैमरा वाले फोन अब ₹20 हजार से कम में, एक-दो नहीं ढेर सारे विकल्प

एंड्रॉयड फोन में ऐसे कस्टमाइज कर सकते हैं सर्च विजेट

- अपने फोन में गूगल सर्च बार को कस्टमाइज करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में बदलाव करना होगा।

- अब आपको स्क्रॉल-डाउन करने के बाद Google के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब गूगल से जुड़ी सेटिंग्स में All Services पर टैप करें।

- इसके बाद Search, Assistant and Voice का विकल्प मिलेगा, जिसका चुनाव करना है।

- अब आखिर में Customize Search Widget पर टैप करना होगा।

- इसके बाद गूगल सर्च का विजेट मजेदार बनाने का ऑप्शन मिलेगा और ढेर सारी सेटिंग्स में बदलाव किया जा सकेगा। आप विजेट के कलर, शेप और स्टाइल के अलावा ट्रांसपैरेंसी में भी बदलाव कर सकते हैं।

- आखिर में आपको Save बटन पर टैप करते हुए उसे सेव करना होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली सेल में जबरदस्त डिस्काउंट! खरीदें 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन

अगर आप समय-समय पर विजेट को बदलते रहे तो फोन नया लगता है और मजेदार फील आता है। अगर आपको कस्टमाइजेशन की सेटिंग नहीं दिख रही है तो Play Store पर जाकर Google ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।