इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की टेंशन खत्म, Google Maps से हो जाएगा आपका काम Here is how you can find electric Vehicle EV Charging station with google maps app, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की टेंशन खत्म, Google Maps से हो जाएगा आपका काम

आप गूगल मैप्स ऐप की मदद से आसानी से इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EV) चार्जिंग स्टेशंस का पता लगा सकते हैं। आइए आपको आसान स्टेप्स के जरिए बताते हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है।

Mon, 9 June 2025 11:35 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की टेंशन खत्म, Google Maps से हो जाएगा आपका काम

अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) यूजर हैं, तो सफर के दौरान सबसे जरूरी चीज होती है, चार्जिंग स्टेशन उपलब्धत होना। अच्छी बात यह है कि Google Maps इस काम को बेहद आसान बना देता है और आप कुछ ही स्टेप्स में अपने नजदीकी EV Charging Station का पता लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कैसे करना है।

Google Maps ऐप ओपेन करें

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप ओपेन करें। अगर आपके फोन में यह ऐप नहीं है, तो आप इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

सर्च बार में EV Charging Station टाइप करें

ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में ‘EV Charging Station’ या ‘EV चार्जिंग स्टेशन’ टाइप करें और सर्च करें। आप चाहें तो हिंदी में भी टाइप कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिना इंटरनेट के चलेगा Google Maps! जानें कैसे करें ऑफलाइन मैप्स की सेटिंग

आस-पास के चार्जिंग स्टेशन्स की लिस्ट देखें

जैसे ही आप यह सर्च करेंगे, Google Maps आपके लोकेशन के आधार पर आसपास के सभी EV चार्जिंग स्टेशन्स की लिस्ट और मैप व्यू दिखाएगा।

फिल्टर और डिटेल्स देखें

आप चाहें तो फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कौन से स्टेशन अभी खुले हैं, या उनमें किस टाइप का चार्जर (जैसे CCS, Type 2, CHAdeMO) उपलब्ध है, या कौन से स्टेशन फ्री हैं, यह भी मैप्स ऐप से ही पता किया जा सकता है। आप नीचे दी गई जानकारी के बारे में पता कर सकते हैं,

  • स्टेशन का नाम
  • यूजर रेटिंग और रिव्यू
  • चार्जिंग स्पीड (Fast/Normal)
  • चार्जिंग नेटवर्क (जैसे Tata Power, Ather Grid, Statiq वगैरह)

डायरेक्शन और नेविगेशन शुरू करें

किसी एक चार्जिंग स्टेशन को चुनें और ‘Directions’ पर टैप करें। फिर ‘Start’ दबाकर नेविगेशन शुरू किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादातर यूजर्स को नहीं पता Google Search की ये ट्रिक, मजेदार हो जाएगा लुक

EV-Friendly Route प्लान कर सकते हैं आप

अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो Google Maps पर अपनी डेस्टिनेशन डालें और फिर ‘Add charging stops’ का विकल्प चुनें। इससे रास्ते में EV चार्जिंग स्टेशन्स खुद-ब-खुद सजेशंस के तौर पर दिख जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।