AI टेक्नोलॉजी LED TV भारत में लॉन्च, 100 इंच तक की स्क्रीन और जबरदस्त गेमिंग एक्सपीरियंस Hisense AI Powered U7Q Mini LED TV with Native 144Hz Gaming and Built in Subwoofer launched, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

AI टेक्नोलॉजी LED TV भारत में लॉन्च, 100 इंच तक की स्क्रीन और जबरदस्त गेमिंग एक्सपीरियंस

टेक कंपनी Hisense ने भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्ट टीवी लाइनअप U7Q Mini LED-TV लॉन्च कर दिया है। इसमें 55 इंच से लेकर 100 इंच तक स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स मौजूद हैं और खास फीचर्स मिलते हैं।

Mon, 16 June 2025 02:00 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
AI टेक्नोलॉजी LED TV भारत में लॉन्च, 100 इंच तक की स्क्रीन और जबरदस्त गेमिंग एक्सपीरियंस

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज कंपनी Hisense ने आज भारत में अपना नया U7Q Mini-LED TV लॉन्च कर दिया है। यह टीवी 55 इंच से लेकर 100 इंच तक के पांच प्रीमियम साइज में उपलब्ध है, जो ना सिर्फ विजुअल क्वॉलिटी बल्कि स्मार्ट AI फीचर्स और गेमिंग लवर्स के लिए भी शानदार एक्सपीरियंस लेकर आता है।

स्मार्ट AI प्रोसेसिंग का सपोर्ट

Hisense U7Q सीरीज़ में Hi-View AI Engine दिया गया है, जो रियल टाइम में पिक्चर क्वॉलिटी, ऑडियो परफॉर्मेंस और एनर्जी कंजम्पशन को ऑप्टिमाइज करता है। खास बात यह है कि 100 इंच वाला फ्लैगशिप मॉडल Hi-View AI Engine Pro के साथ आता है, जो होम थिएटर जैसी पिक्चर परफेक्शन देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Smart TV केवल ₹11 हजार से शुरू, Amazon Sale में इन टॉप-5 मॉडल्स पर छूट

गेमिंग के लिए बना है ये टीवी

जो यूजर्स हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह टीवी गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसमें Native 144Hz Game Mode PRO है जो स्मूद और ब्लर-फ्री गेमिंग देता है। वहीं 100-इंच मॉडल में 165Hz Game Mode Ultra मिलता है, जो AMD FreeSync Premium सपोर्ट के साथ आता है, जिससे गेमिंग बिल्कुल लैग-फ्री और रियल-टाइम जैसी लगती है।

दमदार साउंड और स्मार्ट कनेक्टिविटी

Hisense U7Q टीवी में बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है जो दमदार बेस पैदा करता है। इसके साथ ही Dolby Atmos सपोर्ट से ऑडियो एक्सपीरियंस थ्री-डायमेंशनल हो जाता है। यह टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है जो 28 भाषाओं में सपोर्ट करता है (जिसमें हिंदी भी शामिल है)। साथ ही इसमें Google Assistant, Alexa और VIDAA Voice जैसे वॉइस असिस्टेंट्स का सपोर्ट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ते हो गए 50 इंच वाले बड़े-बड़े Smart TV, सबकी कीमत 25 हजार रुपये से कम

एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

नए टीवी में Quantum Dot Color Technology है, जो एक अरब से ज्यादा कलर्स को दिख सकती है। Full Array Local Dimming बैकलाइट को बेहद बारीकी से कंट्रोल करता है। इसके अलावा AI 4K Upscaler, HDR10+ Adaptive और Dolby Vision IQ जैसी टेक्नोलॉजी से कम रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी शानदार 4K क्वॉलिटी में देखा जा सकता है।

इतनी रखी गई है कीमत

Hisense U7Q Mini-LED TV की कीमत भारत में 59,999 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इसे आज से ही Amazon, Flipkart, और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।