सस्ते हो गए 50 इंच वाले बड़े-बड़े Smart TV, सबकी कीमत 25 हजार रुपये से कम Buy 50 inch smart TV models under 25000 rupees including Kodak Blaupunkt and acer, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सस्ते हो गए 50 इंच वाले बड़े-बड़े Smart TV, सबकी कीमत 25 हजार रुपये से कम

अब 50 इंच का Smart TV खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। Kodak, Blaupunkt और Acer जैसे ब्रैंड्स के मॉडल्स कम कीमत में धांसू डील्स ऑफर कर रहे हैं

Tue, 3 June 2025 09:20 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सस्ते हो गए 50 इंच वाले बड़े-बड़े Smart TV, सबकी कीमत 25 हजार रुपये से कम

एक वक्त था जब बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी केवल अमीरों की पहुंच में हुआ करते थे। लेकिन समय के साथ तकनीक सस्ती हुई है और अब बड़ी स्क्रीन वाले शानदार फीचर्स से लैस Smart TV आम बजट में भी आ गए हैं। आज की तारीख में 50 इंच के टीवी, जो पहले 50 हजार से ऊपर की कीमत पर मिलते थे, अब 25 हजार रुपये से कम में खरीदे जा सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।

Kodak 50 inches Matrix Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस टीवी को 24,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है। Kodak का यह स्मार्ट टीवी कम कीमत में प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। इसमें 50 इंच की 4K QLED स्क्रीन दी गई है, जो देखने का बेहतरीन अनुभव देती है। टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Hotstar, Apple TV जैसे OTT ऐप्स पहले से मौजूद हैं। साउंड क्वॉलिटी की बात करें तो इसमें 40W का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाह! 108MP कैमरा वाले फोन अब ₹20 हजार से कम में, एक-दो नहीं ढेर सारे विकल्प

Blaupunkt 50 inches Quantum Dot Series 4K Ultra HD QLED Google TV

टीवी की कीमत 26,499 दिख रही है लेकिन बैंक ऑफर के बाद इसे 24,999 तक में खरीदा जा सकता है। Blaupunkt का यह मॉडल Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बेहतरीन कलर और ब्राइटनेस देता है। इसमें 48W का पावरफुल साउंड आउटपुट मौजूद है। इस टीवी में 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और गेम्स को स्टोर किया जा सकता है, जिससे यह एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट हब बन जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बिना इंटरनेट के चलेगा Google Maps! जानें कैसे करें ऑफलाइन मैप्स की सेटिंग

Acerpure 50 inch Swift Series UHD LED Smart Google TV

टीवी खास छूट के बाद 24,999 रुपये कीम पर Amazon पर मिल रहा है। Acerpure का यह स्मार्ट टीवी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 2GB RAM और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 50 इंच की UHD स्क्रीन के साथ Google TV का सपोर्ट है, जिससे आप अपने पसंदीदा कंटेंट को बिना किसी परेशानी के देख सकते हैं। ऑडियो के लिए इसमें 20W का आउटपुट दिया गया है, जो मीडियम साइज रूम के लिए बढ़िया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।