लॉन्च प्राइस से ₹7000 सस्ता हुआ Realme का 32MP AI सेल्फी कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन, पानी-धूल कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे Grab this deal buy 32MP AI selfie camera 7000mah battery realme gt 7t at 7000 rupees cheaper from launch price, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

लॉन्च प्राइस से ₹7000 सस्ता हुआ Realme का 32MP AI सेल्फी कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन, पानी-धूल कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

Realme GT 7T लॉन्च प्राइस से सीधे 7000 रुपए सस्ता मिल रहा है। अब यह Flipkart पर करीब 27,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। फोन में आपको 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Wed, 29 April 2026 04:03 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
लॉन्च प्राइस से ₹7000 सस्ता हुआ Realme का 32MP AI सेल्फी कैमरा, 7000mAh बैटरी फोन, पानी-धूल कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

Realme GT 7T Price Cut: अगर आप 30,000 रुपए से कम के बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है। Realme का पावरफुल स्मार्टफोन Realme GT 7T इस समय Flipkart पर लॉन्च प्राइस से सीधे 7,000 सस्ता मिल रहा है। यह एक अच्छी डील इसलिए भी है क्योंकि आजकल ज्यादातर फोन महंगे हो रहे हैं। इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी, स्मूद 120Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे गेमिंग और हैवी यूज के लिए बेस्ट बनाता है। अगर आपको एक्स्ट्रा छूट चाहिए तो बैंक और एक्सचेंज छूट के बारे में जान लें:

Realme GT 7T पर गजब की छूट

Realme GT 7T अब Flipkart पर 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें फोन को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह 7,000 रुपये की सीधी छूट के बाद 27,999 रुपये का मिल रहा है। अगर आप बैंक ऑफर या एक्सचेंज का फायदा उठाते हैं, तो यह और भी सस्ता मिल सकता है, जिससे डील और आकर्षक बन जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aadhaar में DOB अपडेट के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट, घर बैठे ₹50 में ऐसे बदलें

इसके साथ ही फोन पर 1500 रुपए का कैशबैक है जो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन पर 15,000 रुपए तक की सीधी छूट मिल सकती है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है, तो आप इसे एक्सचेंज करके इस डील का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

Realme GT 7T की बड़ी खासियतें

Realme GT 7T में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर दिया गया है, जो मिड-रेंज में काफी पावरफुल चिपसेट माना जाता है। अगर आप गेमिंग करते हैं (BGMI, COD, Genshin Impact), तो यह फोन बिना ज्यादा लैग के चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब Aadhaar से नहीं साबित होगी आपकी उम्र, जन्मतिथि प्रूफ के तौर दिखाना होगा ये..

Realme GT 7T में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (Sony IMX896, OIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है और AI फीचर्स के साथ फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। साथ ही इसमें IP69 रेटिंग भी मिलती है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।