1/7आज Aadhaar हर जरूरी काम के लिए इस्तेमाल होता है चाहे बैंक खाता खोलना हो, सिम लेना हो या सरकारी योजना का फायदा लेना हो। लेकिन अगर इसमें आपकी जन्मतिथि (Date of Birth) गलत दर्ज है, तो कई काम अटक सकते हैं। ऐसे में अच्छी बात यह है कि UIDAI आपको अपनी DOB अपडेट करने की सुविधा देता है। Aadhaar में DOB सुधार कराने के लिए सही और वैध डॉक्यूमेंट देना अनिवार्य है। बिना सही प्रूफ के आपका अपडेट रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकता है। ऐसे जानते हैं कैसे अपडेट करें DOB:

UIDAI के अनुसार, जन्मतिथि अपडेट करने के लिए आपको वैध और सही डॉक्यूमेंट देना होगा। सबसे आम और मान्य दस्तावेज ये हैं: जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate), 10वीं की मार्कशीट (School Certificate), पासपोर्ट, PAN कार्ड, सरकारी विभाग द्वारा जारी कोई भी वैध आईडी जिसमें DOB हो, इन डॉक्यूमेंट्स में आपकी जन्मतिथि साफ और सही तरीके से लिखी होनी चाहिए, तभी आपका आवेदन स्वीकार होगा।

Aadhaar में डेट ऑफ बिर्थ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए आप आधार ऐप और आधार की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं। ऑफलाइन के लिए आपको अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या Aadhaar Centre जाना होगा। वहीं पर आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाते हैं और बायोमेट्रिक प्रोसेस पूर किया जा सकता है।

Step 1: सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Update Your Aadhaar” ऑप्शन चुनें। इसके बाद “Update Demographics Data Online” पर क्लिक करें। अब आपको अपना Aadhaar नंबर डालना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करने के बाद “Date of Birth (DOB)” का ऑप्शन चुनें। यहां आप अपनी सही जन्मतिथि डालें और उसके सपोर्ट में वैलिड डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसके बाद 50 रुपए की फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

UIDAI के नियम के अनुसार, Aadhaar में जन्मतिथि (Date of Birth) सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती है। यानी अगर आपने एक बार अपनी DOB अपडेट कर दी, तो दोबारा इसे बदलना मुमकिन नहीं है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप पहली बार में ही सही और वैध जानकारी दें।

Aadhaar में सही जन्मतिथि होना इसलिए जरूरी है क्योंकि: KYC प्रोसेस में इसका इस्तेमाल होता है, बैंक और सरकारी काम में जरूरत पड़ती है, नौकरी और स्कॉलरशिप में भी जन्म तिथि सही होना जरूरी है।
