अपडेट करते ही बेकार हो रहा फोन, इस कंपनी के ग्राहक परेशान; देखें आपके पास यह फोन तो नहीं google pixel users facing issue after march update says phone stuck on g logo leaves devices unusable, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

अपडेट करते ही बेकार हो रहा फोन, इस कंपनी के ग्राहक परेशान; देखें आपके पास यह फोन तो नहीं

अगर आप भी अपने Google Pixel फोन को अपडेट करना जा रहे हैं, तो थोड़ा रुकिए। कई यूजर्स मार्च 2026 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद स्क्रीन फ्रीज होने की शिकायत कर रहे हैं। यह बग Pixel 10, Pixel 8 Pro, Pixel 7a, Pixel 7 Pro, Pixel 10 और Pixel 10 Pro XL जैसे फोन्स को प्रभावित कर रहा है।

Sun, 12 April 2026 09:08 AMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
अपडेट करते ही बेकार हो रहा फोन, इस कंपनी के ग्राहक परेशान; देखें आपके पास यह फोन तो नहीं

अगर आप भी Google Pixel स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो उसे अपडेट करने से पहले थोड़ा रुकिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई पिक्सेल फोन यूजर्स अपने फोन को अपडेट करके परेशान हो रहे हैं। दरअसल, जिन गूगल पिक्सेल यूजर्स ने मार्च 2026 अपडेट इंस्टॉल किया है, उन्हें एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने रेडिट और Google के ऑफिशियल इश्यू ट्रैकर जैसे फोरम पर बताया है कि उनके पिक्सेल डिवाइस बूटलूप में फंस रहे हैं, यानी वे 'G' लोगो पर ही अटक रहे हैं, जिसकी वजह से उनके डिवाइस इस्तेमाल करने लायक नहीं रह गए हैं।

इतने सारे स्मार्टफोन्स प्रभावित

लाइव मिंट ने 9टू5गूगल की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि, पिक्सेल अपडेट में आया हालिया बग Pixel 10, Pixel 8 Pro, Pixel 7a, Pixel 7 Pro, Pixel 10 और Pixel 10 Pro XL सहित कई पिक्सेल फोन्स को प्रभावित कर रहा है।

कंपनी ने यूजर्स को दी यह सफाई

गूगल ने अपने इश्यू ट्रैकर पर एक कमेंट में इस समस्या को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है और कहा है कि उसने इस समस्या को अपनी इंजीनियरिंग टीम के साथ शेयर किया है और 'इसका समाधान खोजने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।' कंपनी ने रेडिट के अलग-अलग थ्रेड्स पर भी जवाब देते हुए कहा कि मार्च अपडेट के बाद जिन यूजर्स को दिक्कतें आ रही हैं, उनसे उसने संपर्क किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवार में हो गई है डेथ, तो तुरंत डीएक्टिवेट करें उनका Aadhaar, घर बैठे होगा काम

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर रहे यूजर्स

मार्च में आए गूगल अपडेट के बाद अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग तरह की दिक्कतें आ रही हैं। कुछ यूजर्स की शिकायत है कि उनके डिवाइस पूरी तरह से ऑन ही नहीं हो रहे हैं। वहीं, कुछ दूसरे यूजर्स का कहना है कि उनके फोन लगातार रीबूट हो रहे हैं और 'G' लोगो वाली शुरुआती बूट स्क्रीन पर ही अटक जा रहे हैं। कुछ यूजर्स यह भी बता रहे हैं कि उनके डिवाइस जबरन रिकवरी मोड में चले जा रहे हैं और यह एरर दिखा रहे हैं कि डिवाइस का डेटा या 'एंड्रॉयड सिस्टम' शायद खराब हो गया है।

रेडिट पर एक Pixel 6 यूजर ने लिखा "जब मैं अपना फोन बूट करता हूं और मुझसे पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है, तो सही पासकोड डालने के बाद फोन की स्क्रीन काली हो जाती है, वह हैंग हो जाता है और खुद ही रीबूट हो जाता है। हालांकि, जब मैं कोई गलत पासकोड डालता हूं, तो फोन पहचान लेता है कि वह गलत है।"

एक अन्य यूजर ने कहा "मुझे भी Pixel 6 पर यही दिक्कत आ रही है, और मैंने मार्च अपडेट को कई बार साइडलोड करके देखा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मैं एक बूटलूप में फंस गया हूं।"

एक अन्य यूजर ने कहा “मार्च के OTA अपडेट की वजह से कई Pixel फोन 'बूटलूप' में फंस गए। आसान शब्दों में कहें तो, वे अब चालू ही नहीं हो रहे हैं और पूरी तरह से बेकार हो गए हैं। फिलहाल, 'फैक्टरी रीसेट' के अलावा इसका कोई पक्का सॉल्यूशन नहीं है; और ऑनलाइन मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तरीका भी पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है। अब तक गूगल ने इस समस्या पर ठीक से ध्यान नहीं दिया है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI ग्राहक अलर्ट, इस समय ठप रहेगी OTP सर्विस; पेमेंट में होगी प्रॉब्लम

अगर आप बूटलूप में फंस जाएं तो क्या करें?

गूगल ने अपने यूजर्स को सलाह दी है कि अगर ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो मदद पाने के लिए तुरंत पिक्सेल सपोर्ट से संपर्क करें। लेकिन अगर आप किसी इमरजेंसी में फंस गए हैं, तो यहां एक ऐसा तरीका बताया गया है, जिसे रेडिट पर कुछ यूजर्स ने आजमाया है और उनके लिए यह काम भी किया है।

कुछ यूजर्स ने बताया कि वे अपने पिक्सेल फोन को चार्जर से कनेक्ट रखते हुए Safe Mode में स्टार्ट करके उसे बूट कर पाए।

- अपने पिक्सेल फोन को चार्जर से कनेक्ट करें और उसे लगभग 30 से 40 मिनट तक बिना छेड़े छोड़ दें।

- पावर बटन को दबाकर अपने फोन को Safe Mode में ऑन करने की कोशिश करें।

- जैसे ही स्क्रीन पर गूगल का लोगो दिखे, तुरंत Volume Up और Volume Down दोनों बटन एक साथ दबाकर रखें।

- इन बटनों को तब तक दबाए रखें, जब तक बूट एनिमेशन पूरा न हो जाए। जब ​​फोन पूरी तरह से बूट हो जाएगा, तो आपको अपनी डिस्प्ले के नीचे "Safe Mode" का एक बैज दिखेगा, जिससे यह कंफर्म हो जाएगा कि यह प्रोसेस सफल रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।