sbi users alert otp services to be unavailable during these hours check details SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, इस समय ठप रहेगी OTP सर्विस; पेमेंट में आ सकती है प्रॉब्लम, Business Hindi News - Hindustan
More

SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, इस समय ठप रहेगी OTP सर्विस; पेमेंट में आ सकती है प्रॉब्लम

State Bank of India (SBI) के ग्राहकों को कल कुछ समय के लिए पेमेंट करने में परेशान आ सकती है। खबर है कि OTP-बेस्ड इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेस, YONO Lite और YONO में 11 अप्रैल को 02:30 बजे से 02:50 बजे के बीच मेटेनेंस के कारण में रुकावटें आ सकती हैं। डिटेल

Fri, 10 April 2026 08:42 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, इस समय ठप रहेगी OTP सर्विस; पेमेंट में आ सकती है प्रॉब्लम

अगर आप State Bank of India (SBI) के ग्राहक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एसबीआई के ग्राहकों को कल (11 अप्रैल को) को कुछ समय के लिए ट्रांजैक्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खुद एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। दरअसल, एसबीआई ने ग्राहकों को शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को होने वाले निर्धारित मेंटेनेंस के कारण OTP बेस्ड सर्विसेस में होने वाली संभावित रुकावटों के बारे में अलर्ट किया है। अगर आप भुगतान करने के लिए इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको असुविधा से बचने के लिए बैंक द्वारा बताए गए समय का ध्यान रखना चाहिए। जो भी पेमेंट करना है, या तो वो पहले कर लें या इसके बाद करें। बता दें कि 52 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए एसबीआई देश का सबसे बड़ी बैंक है।

इस समय ठप रहेगी SBI की OTP सर्विस

कंपनी ने बताया कि, OTP-बेस्ड इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेस, YONO Lite और YONO में 11 अप्रैल, 2026 को 02:30 बजे से 02:50 बजे (IST) के बीच ओटीपी के शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण बीच-बीच में रुकावटें आ सकती हैं।

SBI ने ट्वीट कर दी ग्राहकों को जानकारी

एसबीआई ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में एसबीआई ने कहा “शेड्यूल मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण, 11 अप्रैल, 2026 को 02:30 बजे से 02:50 बजे (IST) के बीच इंटरनेट बैंकिंग, YONO Lite और YONO की OTP-बेस्ड सर्विस में रुकावट आ सकती है। इस अवधि के दौरान, ग्राहक बिना किसी रुकावट के सर्विसेस का लाभ उठाने के लिए ATM, UPI, Secure OTP और SBI Authenticator का उपयोग कर सकते हैं।”

Sbi
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुपके से मैसेज पढ़ रहा WhatsApp, मुकदमा दर्ज; मस्क बोले- बिल्कुल भरोसे लायक नहीं

लेनदेन के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक बिना किसी रुकावट के सर्विसेस का लाभ उठाने के लिए वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक ATM सर्विसेस, UPI, Secure OTP और SBI Authenticator के जरिए लेन-देन कर सकते हैं, उम्मीद है कि मेंटेनेंस के दौरान ये सभी माध्यम सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।

SBI Secure OTP क्या है?

एसबीआई सिक्योर ओटीपी, एक OTP जनरेशन ऐप है, जिसका उपयोग एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग और Yono Lite SBI ऐप के माध्यम से किए गए लेन-देनों को वेरिफाई करने के लिए किया जाता है।

SBI Authenticator क्या है?

एसबीआई ऑथेंटिकेटर, एसबीआई द्वारा विकसित एक एडिशनल फैंक्टर ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन है। एसबीआई ऑथेंटिकेटर यूजर्स को कई ऑथेंटिकेशन ऑप्शन्स में से चुनने की सुविधा देता है। ग्राहक प्रॉम्प्ट, QR या ऐप-बेस्ड OTP में से किसी एक को चुन सकते हैं, जो SMS OTPs का एक आधुनिक, सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹6999 के फोन ने मचाई खलबली, 15 मिनट में Stock खत्म; बैटरी, डिस्प्ले सब दमदार

सिक्योर OTP कैसे जनरेट करें

एसबीआई यूजर्स, एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग/Yono Lite SBI एप्लिकेशन पर कोई ट्रांजैक्शन करते समय दो तरीकों से OTP जनरेट कर सकते हैं: ऑनलाइन ओटीपी, जिसके लिए इंटरनेट कनेक्शन (SIM या Wi-Fi के जरिए) की जरूरत होती है।

SBI Secure OTP ऐप के लिए रजिस्टर कैसे करें

स्टेप 1: SBI Secure OTP ऐप डाउनलोड करें और खोलें, अपना यूजरनेम डालें। मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने के लिए डिवाइस से एक SMS भेजने के बारे में स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा।

स्टेप 2: 'Proceed' बटन पर क्लिक करें और एक यूनिक कोड वाला SMS डिवाइस से एक पहले से तय नंबर पर भेजा जाएगा। कृपया ध्यान दें कि SMS भेजने के लिए, आपके SMS प्लान के अनुसार स्टैंडर्ड SMS चार्ज लागू होंगे।

स्टेप 3: पासवर्ड डालें और 'Proceed' पर क्लिक करें। चेक बॉक्स चुनकर रजिस्ट्रेशन के लिए नियम और शर्तें स्वीकार करें और 'Ok' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।

स्टेप 5: मिला हुआ OTP डालें और OTP वैलिडेट होने के बाद, यूजर से SBI Secure OTP ऐप के लिए एक MPIN सेट करने के लिए कहा जाएगा।

इसके बाद, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एक्टिवेशन कोड भेजा जाएगा। यह एक्टिवेशन कोड 10 मिनट के लिए वैलिड है। यूजर को OnlineSBI में लॉग इन करके एक्टिवेशन पूरा करना होगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,