Samsung ने कर दिया खेला! Galaxy A07 5G कर देगा बाकी सस्ते फोन्स की छुट्टी
सैमसंग का नया बजट फोन Galaxy A07 5G मार्केट में मौजूद अन्य सस्ते फोन्स की छुट्टी करने आ रहा है। इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 6 साल तक अपडेट जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की A-सीरीज का पावरफुल फोन बजट सेगमेंट में बाकी अफॉर्डेबल मॉडल्स की छुट्टी करने आ रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह लॉन्च होने जा रहे Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशंस का कंपनी ने आधिकारिक रूप से खुलासा कर दिया है। 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और सैमसंग जैसे ब्रैंड्स के भरोसे के चलते यह बाकी विकल्पों की छुट्टी कर सकता है। आइए आपको बताएं कि यह फोन बजट सेगमेंट में दमदार क्यों है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A07 5G सीधे उन यूजर्स को टारगेट करता है, जिन्हें पावरफुल कैमरा के साथ लंबी बैटरी लाइफ वाले फोन की तलाश है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मीडिया स्ट्रीमिंग तक के लिए नया सैमसंग फोन परफेक्ट बजट चॉइस रहने वाला है। संकेत मिले हैं कि भारतीय मार्केट में इसकी कीमत ऑफर्स के साथ 10 हजार रुपये के करीब होगी। ऐसे में बड़े डिस्प्ले, 50MP कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स हाइलाइट करते हैं कि यह जबरदस्त वैल्यू ऑफर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने खुद नए सैमसंग फोन के की-फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इसमें 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटनेट 800nits तक जाती है। इसमें वाटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन का हिस्सा है। केवल 199 ग्राम वजन और 8.2mm मोटाई वाले इस फोन में कंपनी IP54 डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रही है। Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ यूजर्स के लिए सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी बेहतरीन रहने वाला है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A07 5G के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दावा है कि लो-लाइट में भी इससे अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी और पोट्रेट शॉट्स भी बेहतरीन आएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसे कंपनी पूरे 6 साल तक अपडेट्स देने वाली है, जो इस सेगमेंट में देखने को नहीं मिलता।
आखिर में बात बैटरी की करें तो इसकी 6000mAh क्षमता वाली बैटरी को कंपनी ने 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। दावा है कि हैवी यूजेस पर भी यह बैटरी पूरे दिन भर का बैकअप आसानी से दे सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Black






