मात्र ₹7000 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन, इसमें लेदर बैक पैनल और AI फीचर्स भी
अगर आप बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहते और कम दाम में बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं, तो मोटोरोला के पास आपके लिए एक धांसू फोन है। हम बात कर रहे हैं Moto G06 Power की। यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है और आप इसे लगभग 7,000 रुपये में अपना बना सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

अगर आप बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहते और कम दाम में बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं, तो मोटोरोला के पास आपके लिए एक धांसू फोन है। हम बात कर रहे हैं Moto G06 Power की। यह फोन 7000mAh बैटरी के साथ आता है और आप इसे लगभग 7,000 रुपये में अपना बना सकते हैं। बड़ी बैटरी के अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। इसमें वीगन लेदर बैन पैनल भी मिलता है। चलिए डिटेल में बताते हैं ऑफर में कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतना सस्ता मिल रहा Moto G06 Power
भारत में लॉन्च के समय Moto G06 Power की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 7,499 रुपये थी। फ्लिपकार्ट पर यह इसी कीमत के साथ लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट ने टीज किया है कि ऑफर का लाभ लेकर इसे 7,199 रुपये में खरीदा जा सकता है लेकिन ई-कॉमर्स इस फोन पर कई अन्य ऑफर्स की पेशकश भी कर रहा है, जिसका लाभ लेकर आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। फोन पर 5450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यह फोन पैनटोन लॉरेल ओक, पैनटोन टेंड्रिल और पैनटोन टेपेस्ट्री जैसे कलर्स में आता है। इसे फ्लिपकार्ट के अलावा मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर् से भी खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Moto G06 Power के स्पेसिफिकेशन्स
फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और हैलो यूआई पर बेस्ड Android 15 पर चलता है। इसमें 6.88 इंच एचडी प्लस (720×1640 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक, पिक्सल डेनसिटी 395 पीपीआई और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। बिल्ट-इन स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 7000mAh की बैटरी है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 65 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देती है। कैमरे की बात करें तो, इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम और वेगन लेदर बैक पैनल है। इसमें गूगल के जेमिनी AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी है।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका वजन 220 ग्राम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन


Cosmic Sky





