Jio या Airtel: भारत में कौन है बेहतर; नई रिपोर्ट में हुआ हर बात का खुलासा
भारत में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की सेवाएं उपलब्ध हैं और इनमें लगातार तगड़ी टक्कर देखने को मिलती रहती है। नई रिपोर्ट में पता चला है कि कौन सी कंपनी किस मामले में बेहतर है।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये

भारतीय मार्केट में टेलिकॉम कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और टॉप पोजीशन पर Jio और Airtel दो सबसे बड़े नाम हैं। दोनों के बीच स्पीड और 5G कवरेज से जुड़ी रेस देखने को मिलती है। Opensignal की ओर से जून, 2025 में शेयर की गई जारी लेटेस्ट रिपोर्ट ने इस रेस को और भी मजेदार बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Jio ने कई बड़ी कैटेगरीज में Airtel को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन Airtel अब भी बढ़िया यूजर एक्सपीरियंस दे रहा है।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये
Jio की स्पीड पहली बार 100Mbps के पार
Jio ने इस बार एवरेज डाउनलोड स्पीड के मामले में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी की स्पीड पहली बार 100Mbps के आंकड़े को पार करते हुए 106.3Mbps तक पहुंच गई है, जो Airtel की 58.3Mbps स्पीड से लगभग 48Mbps ज्यादा है। इस मामले में Vi 21.8Mbps और BSNL सिर्फ 7.3Mbps के साथ काफी पीछे है।
सम्बंधित सुझाव

70% OFF

KUHL Brise E4 1320mm Stylish Power Saving BLDC Ceiling Fan with Remote |30 W | 5 Star | Low Noise | IoT- operates via Mobile & Alexa | Reverse Mode |5 Yrs Warranty on Motor | Free Installation |Black

₹4299
₹14500खरीदिये
इतना ही नहीं, Jio की डाउनलोड स्पीड में 17Mbps का सुधार दर्ज किया गया है, जबकि Airtel की स्पीड में भी 14Mbps की बढ़त देखी गई। इससे साफ है कि दोनों टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को बेहतर डाउनलोड एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही हैं।
अपलोड स्पीड में भी Jio का दबदबा
Opensignal की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio ने इस बार Upload Speed Experience अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Jio यूजर्स को औसतन 9.1Mbps की अपलोड स्पीड मिली है, जो Airtel के 9.0Mbps के मुकाबले मामूली सही, लेकिन जरूरी बढ़त है। खास बात ये रही कि Jio ने अपनी अपलोड स्पीड में 2.7Mbps की बढ़त दर्ज की है, जो Airtel की 2.1Mbps ग्रोथ के मुकाबले ज्यादा है।
Airtel का 5G एक्सपीरियंस अब भी बेहतर
हालांकि स्पीड के कुछ मामलों में पीछे रहने के बावजूद, Airtel ने 5G Video Experience, Gaming Experience, Live Video Experience और डाउनलोड व अपलोड दोनों कैटेगरीज के एक्सपीरियंस अवॉर्ड्स पर कब्जा बना रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel की एवरेज 5G डाउनलोड स्पीड 212Mbps रही, जो Jio से 8Mbps ज्यादा है। हालांकि, इसमें पिछली रिपोर्ट के मुकाबले 28Mbps की गिरावट दिखी है।
नेटवर्क कवरेज और स्टेबिलिटी में Jio का पलड़ा भारी
नेटवर्क की अवेलेबिलिटी और क्वॉलिटी के मामले में Jio ने Airtel को पछाड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Jio ने Availability, 5G Availability, Consistent Quality और Reliability Experience जैसी कैटेगरीज में टॉप किया है। खासतौर पर 5G Availability में Jio को 71.8 प्रतिशत का स्कोर मिला है, जो Airtel से पूरे 42 प्रतिशत पॉइंट ज्यादा है।
वीडियो एक्सपीरियंस में भी Jio ने Airtel को दी टक्कर
वीडियो स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस की बात करें तो Airtel अब भी सबसे आगे है, लेकिन Jio ने इस अंतर को काफी हद तक कम कर दिया है। अब दोनों के बीच का गैप सिर्फ 0.3 पॉइंट का रह गया है। आने वाली रिपोर्ट में यह कैटेगरी भी Airtel के हाथ से फिसल सकती है। बाकी Vi और BSNL ने इस मीट्रिक में थोड़ा सुधार किया है, लेकिन वे अब भी पीछे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन





