प्लान केवल 100 रुपये से शुरू; JioHotstar का फायदा पाएं एकदम FREE में Free JioHotstar recharge plan from reliance jio starting from just 100 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

प्लान केवल 100 रुपये से शुरू; JioHotstar का फायदा पाएं एकदम FREE में

रिलायंस जियो की ओर से कई प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प यूजर्स मिलता है, जिनमें से कुछ OTT प्लान हैं। फ्री JioHotstar प्लान्स की कीमत केवल 100 रुपये से शुरू होती है। 

Thu, 13 Nov 2025 01:44 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
प्लान केवल 100 रुपये से शुरू; JioHotstar का फायदा पाएं एकदम FREE में

रिलायंस जियो की ओर से अलग-अलग कीमत वाले कई प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प यूजर्स को दिया जा रहा है। इनमें से कुछ प्लान्स OTT सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करते हैं। हम आप आपको उन प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे रीचार्ज करने की स्थिति में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

949 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

ग्राहकों को यह प्लान पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी का फायदा देता है और रोज 2GB डाटा इससे रीचार्ज करने की स्थिति में मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी मिल जाता है। प्लान से रीचार्ज करने वालों को 84 दिनों की वैलिडिटी के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

100 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और एक डाटा-ओनली प्लान है। इससे रीचार्ज करने की स्थिति में 5GB एक्सट्रा डाटा मिल रहा है। इससे रीचार्ज करने की स्थिति में 30 दिनों तक के लिए JioHotstar (mobile/TV) ऐक्सेस मिल जाता है। यह चुनिंदा फेस्टिव बेनिफिट्स भी देता है।

195 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

कंपनी का यह डाटा ओनली प्लान भी अतिरिक्त डाटा के साथ JioHotstar का फ्री ऐक्सेस ऑफर कर रहा है। इसमें यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 15GB एक्सट्रा डाटा मिल जाता है। इससे रीचार्ज करने वालों को 90 दिनों के लिए JioHotstar का ऐक्सेस एकदम फ्री मिल जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

बता दें, आप डाटा-ओनली प्लान्स से तभी रीचार्ज कर सकते हैं जब आपके नंबर पर पहले से एक ऐक्टिव प्लान हो क्योंकि उनमें कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स का फायदा नहीं दिया जाता और केवल एक्सट्रा डाटा मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।