तुरंत करें ऑर्डर, ₹15000 से कम में पांच जबर्दस्त 5G फोन, बस कुछ घंटे और चलेगी सेल flipkart buy buy 2025 sale ends soon get these 5g phone under 15000, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

तुरंत करें ऑर्डर, ₹15000 से कम में पांच जबर्दस्त 5G फोन, बस कुछ घंटे और चलेगी सेल

Flipkart Buy Buy 2025 Sale अब बस कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाली है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। यहां हम आपको ऐसे 5G Smartphones बता रहे हैं, जो 15,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं।

Wed, 10 Dec 2025 05:16 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
तुरंत करें ऑर्डर, ₹15000 से कम में पांच जबर्दस्त 5G फोन, बस कुछ घंटे और चलेगी सेल

Flipkart Buy Buy 2025 Sale अब बस कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाली है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे 5G स्मार्टफोन्स बता रहे हैं, जो 15 हजार से कम में मिल रहे हैं। ध्यान रहें कि सेल कुछ ही घंटों में समाप्त होने वाली है इसलिए आपको तुरंत डील्स का फायदा उठाना पड़ेगा। देखें लिस्ट…

flipkart buy buy 2025 sale

1. Tecno POVA 7 5G

सेल में यह फोन 14,249 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। बैंक और अन्य ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। फोन में डायनामिक लाइट इंटरफेस, 6.78 इंच डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 6000 एमएएच बैटरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:iPhone Fold बाजार में मचाएगा तहलका, महंगा होने के बावजूद धड़ाधड़ बिकेगा
flipkart buy buy 2025 sale

2. Moto G67 Power 5G

सेल में यह फोन 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। फोन 6.7 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 7000 एमएएच बैटरी है।

3. Moto G85 5G

सेल में यह फोन 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। फोन 6.67 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी है।

4. Samsung Galaxy F36 5G

सेल में यह फोन 14,149 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। फोन 6.7 इंच डिस्प्ले, एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100W चार्जिंग, 8000mAh बैटरी; भारत में आते ही छा जाएगा यह पोको फोन, डिटेल

5. Infinix Note 50x 5G

सेल में यह फोन का 6GB रैम वेरिएंट 12,499 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट 13,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को कम किया जा सकता है। फोन 6.67 इंच डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 5500 एमएएच बैटरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।