ये है 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 479 रुपये में मिलेगा FREE कॉल्स और डेटा का फायदा This is a cheapest Jio recharge plan have 3 months validity at just Rs 479 make free call data, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

ये है 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 479 रुपये में मिलेगा FREE कॉल्स और डेटा का फायदा

Cheapest 84 Days Validity Plan: अगर आप 500 रुपये से कम में लगभग 3 महीने तक अपना सिम एक्टिव रखना चाह रहे हैं तो जान लें इस खास प्लान के बारे में। जियो का यह प्लान Vi के 84 दिन चलने वाले प्लान से भी सस्ता है।

Wed, 27 Nov 2024 12:42 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
ये है 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 479 रुपये में मिलेगा FREE कॉल्स और डेटा का फायदा

Cheapest 84 Days Validity Plan: जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) कुछ समय पहले अपने सभी प्लान्स महंगे कर चुकी हैं। इस महंगाई के बाद भी अगर आप 500 रुपये से कम में लगभग 3 महीने तक अपना सिम एक्टिव रखना चाह रहे हैं तो जान लें इस खास प्लान के बारे में। सस्ते प्लान्स ऑफर करने वाली कंपनी जियो के पास 479 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। जियो का यह प्लान Vi के 84 दिन चलने वाले प्लान से भी सस्ता है।

अगर आप भी जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज तलाश रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे रिलायंस जियो के इस खास प्लान के बारे में। साथ ही यह भी बताएंगे कि यह प्लान आपको क्या-क्या फायदे देगा।

Jio का सबसे सस्ता 84 दिन की वैलिडिटी वाला

जियो के 84 दिन चलने वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत 479 रुपए है। ये प्लान आपको लगभग 3 महीने की वैलिडिटी देता है। जियो के इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। 84 दिनों तक चलने यह प्लान जियो का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको टोटल 6GB डेटा मिलता है। 479 रुपए के इस प्लान में 84 दिन तक आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 1000 SMS भेजने की सुविधा मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSNL के 200 दिन चलने वाले प्लान ने मचाया तहलका, ₹999 में Jio से दोगुनी Validity

प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में Jio TV, JioCinema, और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान में मिलने वाला 6 जीबी डेटा पूरे 84 दिनों के लिए होता है। लेकिन आप चाहें तो 6 जीबी डेटा एक दिन में भी खत्म कर सकते हैं। अगर बाद में आपको डेटा की जरूरत हो तो जियो के डेटा ऐड ओन प्लान से रिचार्ज कर सकते हैं।

कैसे करें Jio के इन वैल्यू प्लान से रिचार्ज

यह प्लान आपको Paytm, PhonePe पर नहीं दिखाई देगा। इस प्लान से रिचार्ज करने के लिए आपको My Jio App डाउनलोड करना होगा। इसी ऐप से आप इस प्लान को रिचार्ज कर पाएंगे। यह प्लान आपको वैल्यू कैटेगरी में दिखाई देगा।

Vodafone Idea का 84 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान

वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ते 84 दिन चलने वाले प्लान की कीमत 509 रुपये है। यह प्लान कंपनी का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। Vi के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान उनके लिए अच्छा है जिन्हें डाटा की नहीं, बल्कि कॉलिंग की जरूरत है और अपनी सिम को चलू रखना है। इस प्लान में 84 दिन के लिए 1000 SMS भी मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio का तगड़ा प्लान, सिर्फ ₹175 में मिलेंगे SonyLIV, ZEE5 जैसे 10 OTT का मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।