Oppo यूजर्स के मजे! इन स्मार्टफोन्स को भी मिलने लगा नया ColorOS 16 अपडेट ColorOS 16 Stable Update Rolls Out for Oppo Reno 11 Pro Reno 11 Reno 10 Pro Plus and F25 Pro, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Oppo यूजर्स के मजे! इन स्मार्टफोन्स को भी मिलने लगा नया ColorOS 16 अपडेट

Oppo ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन्स Reno 11 Pro, Reno 11, Reno 10 Pro Plus और F25 Pro के लिए Android 16 बेस्ड ColorOS 16 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट नए फीचर्स लेकर आया है। 

Thu, 22 Jan 2026 11:22 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Oppo यूजर्स के मजे! इन स्मार्टफोन्स को भी मिलने लगा नया ColorOS 16 अपडेट

टेक कंपनी Oppo ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए ColorOS 16 का स्टेबल अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने नवंबर में ग्लोबली इस अपडेट की शुरुआत की थी, जिसमें सबसे पहले Find N5, Find N3 Flip और Find X8 सीरीज को शामिल किया गया था। अब 2025 के ज्यादातर नए डिवाइसेज को अपडेट देने के बाद, Oppo पुराने लेकिन पॉपुलर मॉडल्स तक Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पहुंचा रहा है।

इन Oppo स्मार्टफोन्स को मिला अपडेट

Oppo Community पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, ColorOS 16 का स्टेबल अपडेट अब Oppo Reno 11 Pro, Reno 11, Reno 10 Pro Plus और Oppo F25 Pro के लिए आ गया है। अलग-अलग मॉडल्स के लिए बिल्ड नंबर आप नीचे देख सकते हैं।

  • Reno 11 Pro: CPH2607_16.0.2.401
  • Reno 11: CPH2599_16.0.2.400
  • Reno 10 Pro Plus: CPH2521_16.0.2.400
  • F25 Pro: CPH2603_16.0.2.400

यह अपडेट कई फेज में रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ दिन या हफ्ते लग सकते हैं। अगर आपके फोन पर अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है, तो आप Settings>System & Updates> Software Update में जाकर मैन्युअली चेक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आया Oppo का धांसू फोन! 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ColorOS 16 में क्या है नया?

ColorOS 16 ग्लोबल वर्जन Android 16 पर बेस्ड है और इसमें स्पीड, स्मूदनेस और स्मार्ट फीचर्स पर खास फोकस किया गया है। इस अपडेट के सेंटर में नया Luminous Rendering Engine और अपडेटेड Trinity Engine दिया गया है, जो मिलकर सिस्टम स्टेबिलिटी को करीब 37 प्रतिशत तक बेहतर बनाते हैं। इसका असर रोजमर्रा के इस्तेमाल में साफ दिखता है, एनिमेशन ज्यादा स्मूद लगते हैं और ऐप्स तेजी से रिस्पॉन्ड करते हैं।

नया डिजाइन और बेहतर एक्सपीरियंस

ColorOS 16 में Luminous डिजाइन कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाया गया है। इसमें नया Flux Home Screen दिया गया है, जहां आइकन्स अब रीसाइजेबल और एडॉप्टिव हैं, यानी वे अलग-अलग लेआउट में ज्यादा नेचुरल तरीके से फिट हो जाते हैं। इसके अलावा Always-On Display को अब फुल-स्क्रीन सपोर्ट मिलता है और यह लॉक स्क्रीन में स्मूद ट्रांजिशन के साथ बदल जाता है, जिससे फोन अनलॉक करने का एक्सपीरियंस और ज्यादा फ्लुइड लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! Amazon Sale में Samsung फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप-10 डील्स

AI फीचर्स और Gemini इंटीग्रेशन

ColorOS 16 में Google Gemini का डीप इंटीग्रेशन दिया गया है। AI Mind Space एक सेंट्रल हब की तरह काम करता है, जहां यूजर्स अपने नोट्स और सेव की गई जानकारी को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। कैमरा और क्रिएटिव यूज के लिए AI Portrait Glow और Master Cut जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बना देते हैं।

कनेक्टिविटी और प्राइवेसी में सुधार

कनेक्टिविटी के मामले में भी ColorOS 16 मजबूत हुआ है। O+ Connect अब Mac और Windows सिस्टम्स के साथ बेहतर इंटीग्रेशन देता है, जबकि Touch to Share फीचर iOS डिवाइसेज के साथ फाइल शेयर करना और आसान बनाता है। प्राइवेसी के लिए Oppo ने Private Computing Cloud का इस्तेमाल किया है, जिससे सेंसिटिव AI टास्क को अच्छे से हैंडल किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।