Lava का जलवा: ₹6499 में लॉन्च किया 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला फोन; धूल-पानी की छिंटो से नहीं होगा खराब
Lava का नया बजट फोन Bold N2 Lite भारत में 6,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस फोन में 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और धूल-पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली हुई है। आइये आपको बताते हैं फीचर्स, कीमत और सेल डेट की डिटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Lava Bold N2 Lite Launched: भारत में लावा का नया बजट फोन लावा बोल्ड एन2 लाइट लॉन्च हो गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.75 इंच का टचस्क्रीन भी है। लावा बोल्ड एन2 लाइट में 6GB रैम और धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली हुई है। फोन की कीमत 8000 रुपए से कम रखी गई है। यह हैंडसेट दो कलर ऑप्शन और एक ही स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Bold N2 Lite की कीमत और उपलब्धता
भारत में लावा बोल्ड एन2 लाइट को 7399 रुपये में रखी गई है। हालांकि, ग्राहक 400 रुपये की कूपन छूट के साथ नया लावा हैंडसेट खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी दो यूनिट खरीदने वाले ग्राहकों को 500 रुपये की छूट दे रही है। यह फोन 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon.in पर उपलब्ध होगा। फोन का डिजाइन भी इस प्राइस रेंज के हिसाब से काफी अच्छा है। यह Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे कलर ऑप्शन में आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
Lava Bold N2 Lite की 5 बड़ी खासियतें
1. Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आपको स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
2. इस स्मार्टफोन में UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। फोन में 3GB RAM के साथ 3GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। साथ ही 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
3. फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और Type-C पोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन Android 15 Go Edition से लैस इस वजह से यह फोन स्मूद चलता है।
4. कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पोर्ट्रेट, HDR, नाइट मोड और टाइम लैप्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।
5. यह एक 4G डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें Wi-Fi, Bluetooth, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है। फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन

Classy Brown






