Jio का सबसे सस्ता डाटा प्लान, केवल 26 रुपये में 28 दिनों तक मजे ही मजे Cheapest Jio Recharge Plan offering data for 28 days validity in just 26 rupees here are the details, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio का सबसे सस्ता डाटा प्लान, केवल 26 रुपये में 28 दिनों तक मजे ही मजे

रिलायंस जियो की ओर से ऑफर किए जा रहे सबसे सस्ते डाटा प्लान की बात करें तो यह महज 26 रुपये का है। इस प्लान के साथ पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डाटा बेनिफिट मिल रहा है।

Wed, 29 May 2024 04:07 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान
share
Jio का सबसे सस्ता डाटा प्लान, केवल 26 रुपये में 28 दिनों तक मजे ही मजे

भारतीय टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो के पास सबसे बड़ा यूजरबेस है। कंपनी मौजूदा यूजर्स को ढेर सारे प्रीपेड रीचार्ज प्लान ऑफर कर रही है, जिनमें से कुछ नए यूजर्स को लुभाने का काम भी कर रहे हैं। कंपनी केवल 26 रुपये का एक प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें पूरे 28 दिनों के लिए डाटा का फायदा मिल जाता है।

रिलायंस जियो का 26 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान दरअसल एक JioPhone Add-On रीचार्ज प्लान है। इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में सीमित समय के लिए डाटा का फायदा दिया जा रहा है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यह केवल डाटा ऑफर करता है और कॉलिंग या SMS जैसे फायदे इसमें नहीं मिलते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जियो के पॉप्युलर प्लान्स में गजब फायदा, 90 दिन तक की वैलिडिटी, OTT भी फ्री

28 दिन के लिए मिल जाता है डाटा

26 रुपये कीमत वाले प्लान से रीचार्ज करवाने की स्थिति में यूजर्स को कुल 2GB डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है। यह प्लान उन सब्सक्राइबर्स के काम का है, जो कम डाटा इस्तेमाल करते हैं या फिर JioPhone यूज कर रहे हैं।

प्लान को किसी भी मौजूदा JioPhone रीचार्ज प्लान के साथ टॉप-अप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लान Jio के अन्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता है। यदि आप कम डाटा यूज करते हैं और 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Free में देखना चाहते हैं 'पंचायत सीजन-3' तो काम आएगा ये जुगाड़

इस प्लान से रीचार्ज का विकल्प मौजूद

वहीं अगर आपके पास JioPhone नहीं है लेकिन ऐसे बेनिफिट्स वाले प्लान से रीचार्ज करना है तो 155 रुपये खर्च करने होंगे। यह प्लान ऊपर बताए गए बेनिफिट्स उन यूजर्स को देता है, जो JioPhone इस्तेमाल नहीं करते। इस डाटा-ओनली प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB कुल डाटा दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।