Jio के पॉप्युलर प्लान्स में गजब फायदा, 90 दिन तक की वैलिडिटी, OTT और 20GB तक ज्यादा डेटा फ्री jio popular plans offering up to 20gb extra data free with ott, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio के पॉप्युलर प्लान्स में गजब फायदा, 90 दिन तक की वैलिडिटी, OTT और 20GB तक ज्यादा डेटा फ्री

अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो किफायती दाम में लंबी वैलिडिटी के साथ खूब सारा डेटा और ओटीटी ऑफर करे, तो जियो के पॉप्युलर प्रीपेड प्लान आपके लिए ही हैं। जियो के ये प्लान 90 दिन तक की वैलिडिटी, 14 ओटीटी सब्सक्रिप्शन और 20जीबी तक एक्सट्रा डेटा ऑफर करते हैं।

Mon, 6 May 2024 04:30 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio के पॉप्युलर प्लान्स में गजब फायदा, 90 दिन तक की वैलिडिटी, OTT और 20GB तक ज्यादा डेटा फ्री

रिलायंस जियो यूजर्स को हर कैटिगरी के धांसू प्लान ऑफर कर रहा है। कंपनी के पास आपकी जरूरत के अनुसार एक से बढ़ कर एक प्लान मौजूद हैं। वहीं, अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जो किफायती दाम में लंबी वैलिडिटी के साथ खूब सारा डेटा और ओटीटी ऑफर करे, तो जियो के पॉप्युलर प्रीपेड प्लान आपके लिए ही हैं। यहां हम आपको तीन पॉप्युलर प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। जियो के ये प्लान 90 दिन तक की वैलिडिटी, 14 ओटीटी सब्सक्रिप्शन और 20जीबी तक एक्सट्रा डेटा ऑफर करते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं जियो के इन प्लान के बारे में।

जियो का 398 रुपये वाला पॉप्युलर प्लान
कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए डेली 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। ऑफर में इस प्लान के साथ 6जीबी ज्यादा डेटा फ्री दिया जा रहा है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। जियो का यह प्लान देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। रोज 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको सोनी लिव, जी5 और जियो सिनेमा के साथ टोटल 12 ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

जियो का 749 रुपये वाला पॉप्युलर प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है। इसमें आपको रोज 2जीबी के साथ पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए फ्री में 20जीबी एक्सट्रा डेटा मिलेगा। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। जियो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दे रहा है। ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें को इस प्लान में आपको केवल जियो टीवी और जियो सिनेमा का ऐक्सेस मिलेगा।

जियो का 1198 रुपये वाला पॉप्युलर प्लान
कंपनी का यह पॉप्युलर प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। ऑफर में यह प्लान यूजर्स को 18जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दे रहा है। एलिजिबल यूजर्स को यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा भी देता है। जियो का यह प्लान देश भर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान में आपको टोटल 14 ओटीटी ऐप्स का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा, जिनमें प्राइम वीडियो मोबाइल, डिज्नी+ हॉटस्टार और सोनी लिव के साथ जियो सिनेमा भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच से मुड़ने वाला मोटो का नया फोन, स्टाइलिश लुक से साथ मिलेगी 12GB रैम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।