Attention train passengers Money Deducted But Ticket Not Booked IRCTC Feature Lets You Retry Instantly get confirm seat IRCTC का नया फीचर: पेमेंट अटक जाए तो भी मिलेगा कन्फर्म सीट बुक करने का मौका, नहीं छूटेगी ट्रेन; जानिए कैसे
More
Hindi Newsफोटोगैजेट्सIRCTC का नया फीचर: पेमेंट अटक जाए तो भी मिलेगा कन्फर्म सीट बुक करने का मौका, नहीं छूटेगी ट्रेन; जानिए कैसे

IRCTC का नया फीचर: पेमेंट अटक जाए तो भी मिलेगा कन्फर्म सीट बुक करने का मौका, नहीं छूटेगी ट्रेन; जानिए कैसे

अब IRCTC पर टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होने पर भी चिंता नहीं। नए Resume Retry फीचर की मदद से आप बिना दोबारा पूरा प्रोसेस फॉलो किए तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं और पैसा भी सुरक्षित रहेगा।

Himani GuptaTue, 14 April 2026 05:22 PM
1/7

IRCTC New Feature

ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होना एक आम प्रॉब्लम है, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि बैंक खाते से पैसा कट जाता है, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं होती। ऐसे में यात्रियों को न सिर्फ दोबारा बुकिंग करनी पड़ती है, बल्कि रिफंड का इंतजार भी करना पड़ता है। अब इस समस्या का समाधान निकालते हुए IRCTC ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है “Resume/Retry Booking”। इस फीचर की मदद से अगर आपका पेमेंट फेल हो जाता है, तो आप उसी बुकिंग को दोबारा वहीं से जारी कर सकते हैं, जहां वह रुकी थी।

2/7

नए फीचर का बड़ा फायदा

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको दोबारा पूरी प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी और पहले से भरी गई डिटेल्स भी दोबारा डालने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय की बचत होगी और खासकर तत्काल टिकट बुकिंग में सीट मिलने के चांस भी बढ़ जाएंगे। आइये आपको बताते हैं कि कैसे काम करता है और आपको इससे क्या फायदा मिलेगा।

3/7

ऐसे काम करता है यह फीचर

जब आप टिकट बुक करते समय पेमेंट करते हैं और किसी कारण से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो स्क्रीन पर आपको Retry या Resume का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप सीधे उसी बुकिंग प्रोसेस में पहुंच जाएंगे, जहां पेमेंट रुका था। इसमें आपको दोबारा ट्रेन सर्च करने या डिटेल भरने की जरूरत नहीं होगी। आप सीधे पेमेंट को पूरा कर सकते हैं।

4/7

इस फीचर से पैसा और समय दोनों बचेंगे

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अगर पैसा कट गया है, तो वह बेकार नहीं होगा। पहले पैसा कटने के बाद टिकट नहीं बनती थी और फिर रिफंड आने में कई दिन लग जाते थे। अब आप उसी पैसे से तुरंत बुकिंग पूरी कर सकते हैं।

5/7

यहां मिलेगा नया फीचर

नया फीचर IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध कराया गया है। यूजर्स IRCTC iPay सिस्टम के जरिए इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, जहां कई पेमेंट ऑप्शन भी मिलते हैं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, कार्ड आदि।

6/7

Resume/Retry फीचर यूज करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें और टिकट बुकिंग शुरू करें। अगर पेमेंट फेल हो जाता है, तो स्क्रीन पर Resume/Retry का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आप उसी स्टेज पर पहुंच जाएंगे और पेमेंट पूरा कर सकते हैं।

7/7

तत्काल टिकट में मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

तत्काल टिकट बुकिंग में हर सेकंड की कीमत होती है। पहले अगर पेमेंट फेल हो जाता था, तो दोबारा पूरी प्रक्रिया करने में समय लग जाता था और सीट छूट जाती थी। अब इस फीचर की मदद से आप तुरंत बुकिंग पूरी कर सकते हैं, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।