डील! ₹5000 से कम में Smart TV, बड़ी स्क्रीन और पावरफुल ऑडियो सबसे सस्ते में buy Smart TV under 5000 rupees with huge screen and powerful audio in Flipkart Sale, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

डील! ₹5000 से कम में Smart TV, बड़ी स्क्रीन और पावरफुल ऑडियो सबसे सस्ते में

ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर चल रही रिपब्लिक डे सेल में 5000 रुपये से कम में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका मिल रहा है। इस टीवी में 30W क्षमता वाले स्पीकर्स दिए गए हैं। 

Sun, 18 Jan 2026 10:45 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
डील! ₹5000 से कम में Smart TV, बड़ी स्क्रीन और पावरफुल ऑडियो सबसे सस्ते में

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन दिनों Republic Day Sale चल रही है और इसमें अलग-अलग कैटेगरीज के डिवाइसेज तगड़ी छूट पर खरीदे जा सकते हैं। खास डिस्काउंट का फायदा ग्राहकों को ब्रैंडेड Smart TVs पर मिल रहा है और एक ऐसी डील भी है, जिसपर शायद एक बार में यकीन करना मुश्किल हो जाए। ग्राहकों को 5000 रुपये से कम में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका दिया गया है।

स्मार्ट टीवी मॉडल्स की खासियत यह होती है कि आप उनमें OTT ऐप्स का कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। जहां ट्रेडिशनल टीवी में कंटेंट देखने के लिए ग्राहकों को केबल या सैटेलाइट सेवा का कनेक्शन लेना होता है, स्मार्ट टीवी को सीधे WiFi से कनेक्ट किया जा सकता है और आप वीडियो कंटेंट देख सकते हैं। Foxsky का फ्रेमलेस मॉडल सेल में तगड़ी छूट पर ऑर्डर किया जा सकता है।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में लॉन्च हुए नए H5E Series Smart TV, कीमत केवल ₹25990 रुपये से शुरू

इन ऑफर्स के साथ सबसे बड़ा डिस्काउंट

सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने Foxsky 60 cm (24 inch) HD Ready LED Smart Android TV 2025 Edition (24 FSELS PRO) को 5,499 रुपये के स्पेशल प्राइस पर लिस्ट किया है। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में ग्राहकों को 500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिसके बाद टीवी की कीमत 4,999 रुपये रह जाएगी।

पुराने डिवाइस के बदले 1,900 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौका! Amazon Sale में Samsung फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप-10 डील्स

ऐसे हैं Foxsky Smart TV के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्ट टीवी में 24 इंच के बड़े HD Ready (1366x768 पिक्सल) 60Hz डिस्प्ले के अलावा Androidtv OS के साथ ढेरों OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिलता है। इसमें क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और पावरफुल ऑडियो के लिए 30W क्षमता वाले डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। फ्रेमलेस डिजाइन वाले टीवी में Netflix, JioHotstar, Prime Video और Youtube सभी का कंटेंट देखा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।