हो जाएं सावधान! एक गलत WhatsApp क्लिक से लगा ₹75000 का चूना, जानें पूरा मामला जिससे आप नहीं हो शिकार Alert A wrong WhatsApp click resulted loss of 75000 rupees Fake bank app fake SIM WhatsApp APK scam, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

हो जाएं सावधान! एक गलत WhatsApp क्लिक से लगा ₹75000 का चूना, जानें पूरा मामला जिससे आप नहीं हो शिकार

दिल्ली के एक CA ने WhatsApp पर भेजी गई फर्जी फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद सिर्फ कुछ मिनटों में उसके फोन को हैक कर लिया गया और क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपए का चूना लगा दिया।

Fri, 13 Feb 2026 10:57 AMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
हो जाएं सावधान! एक गलत WhatsApp क्लिक से लगा ₹75000 का चूना, जानें पूरा मामला जिससे आप नहीं हो शिकार

दिल्ली में साइबर फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक Chartered Accountant (CA) को सिर्फ कुछ क्लिक की वजह से भारी नुकसान झेलना पड़ा। फ्रॉडस्टर ने उसे WhatsApp पर एक फाइल भेज कर कहा की इससे उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी जाएगी, लेकिन असल में यह एक मैलिशियस (खतरनाक) फाइल थी। जैसे ही उसने वह फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल की, उसके फोन को हैक कर लिया गया और उसके क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपए तक की खरीदारी कर ली गई।

पुलिस की जांच में पता चला कि धोखेबाजों ने एक नकली बैंक ऐप (APK फ़ाइल) तैयार की थी। इसके बाद उन्होंने फर्जी SIM कार्ड का इस्तेमाल करके खुद को बैंक अधिकारियों के रूप में पेश किया। उन्होंने पीड़िता को एक फेक फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही अपराधियों को फोन और कार्ड डिटेल तक पूरा कंट्रोल मिल गया। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि साइबर फ्रॉड किस तरह आसानी से किसी के फोन और डेटा को निशाना बना सकता है।

अपराधियों की चाल

पुलिस के मुताबिक गिरोह के कुछ सदस्यों ने पहले क्रेडिट कार्ड कंपनी में काम किया था, जिससे उन्हें ग्राहक डेटा का एक्सेस मिला हुआ था। इस डेटा का इस्तेमाल कर APK को जाली रूप देने और लोगों को भरोसे में लेने के लिए किया। इसके अलावा, ठगों ने नकली SIM कार्ड का इस्तेमाल किया ताकि वे खुद को बैंक का प्रतिनिधि बता सकें और फोन पर बात में भी विश्वास पैदा कर सकें। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और कई मोबाइल फोन बरामद किए।

जानें साइबर फ्रॉड से बचने के आसान टिप्स

इस स्कैम से हमें सीख मिलती है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल स्मार्ट तरीके से करना कितना जरूरी है। जानें कुछ आसान टिप्स जिससे ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सकता है:

- कभी भी अज्ञात स्रोत से APK फाइल डाउनलोड न करें। बैंक या किसी विश्वसनीय सोर्स का ही ऐप प्ले स्टोर/ऐप्पल स्टोर से इंस्टॉल करें।

- शक होने पर सीधे बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन पर कॉल करें, WhatsApp लिंक से पते पर भरोसा न करें।

- OTP, CVV या PIN किसी के साथ साझा न करें। बैंक कभी भी WhatsApp पर यह जानकारी नहीं मांगता।

- संदिग्ध संदेश और फाइल को अनदेखा या ब्लॉक करें। यह सबसे आसान और असरदार तरीका है।

साइबर फ्रॉड कितनी बड़ी समस्या

यह सिर्फ एक मामला नहीं है। हर साल देश में साइबर अपराध के हजारों मामले सामने आते हैं, जिसमें लोग लाखों और करोड़ों रुपये तक खो देते हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें 180 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन पकड़ा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।