वाह! पूरे 395 दिन रीचार्ज से छुट्टी, रोज का खर्च 6 रुपये और 2GB डेली डाटा का मजा BSNL has the best annual recharge plan with 395 days validity and 2GB daily data, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

वाह! पूरे 395 दिन रीचार्ज से छुट्टी, रोज का खर्च 6 रुपये और 2GB डेली डाटा का मजा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से एक खास एनुअल रीचार्ज प्लान ऑफर किया जा रहा है, जो 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में 2GB डेली डाटा मिल रहा है।

Fri, 29 Nov 2024 10:32 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
वाह! पूरे 395 दिन रीचार्ज से छुट्टी, रोज का खर्च 6 रुपये और 2GB डेली डाटा का मजा

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और जुलाई महीने में सभी बड़ी कंपनियों ने अपने रीचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। खासकर लंबी वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान्स के लिए ग्राहकों को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके अलावा जियो और एयरटेल की ओर से डेली डाटा वाले एनुअल प्लान्स महंगे रखे गए हैं और यूजर्स को 4000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इनके मुकाबले BSNL का एनुअल प्लान बेहतरीन वैल्यू ऑफर कर रहा है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से एक ऐसा एनुअल प्लान ऑफर किया जा रहा है, जिसके साथ 365 के बजाय पूरे 395 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की ओर से जो सस्ते वैल्यू प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, उनमें डेली डाटा का फायदा नहीं मिलता। वहीं यह BSNL प्लान रोज 2GB डाटा देता है। कीमत के मुकाबले रोज के खर्च की तुलना करें तो यूजर्स के लिए एक दिन का खर्च केवल 6 रुपये के करीब आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स के लिए एक्सट्रा 20GB डाटा FREE, इन दो प्लान्स से कर सकते हैं रीचार्ज

BSNL का 395 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

सब्सक्राइबर्स को 395 दिनों तक डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा चाहिए तो 2,399 रुपये वाले BSNL प्लान से रीचार्ज करना होगा। यह प्लान रोज 2GB डाटा के अलावा रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी देता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की जा सकती है। डेटी डाटा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps पर रह जाती है।

प्लान के साथ मिलने वाले एक्सट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो वैलिडिटी पीरियड के लिए BSNL ट्यून्स, Zing Music सब्सक्रिप्शन के अलावा Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameon Astrotell, Gameium और Lystn Podcast सभी का ऐक्सेस मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio, Airtel और Vi के वैल्यू रीचार्ज प्लान, सबसे सस्ते में सबसे लंबी वैलिडिटी

अगर आपको 3GB डेली डाटा चाहिए तो कंपनी 2,999 रुपये कीमत वाला प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान से रीचार्ज करने पर 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS और 3GB डेली डाटा इस प्लान के साथ दिया जा रहा है। हालांकि, BSNL की 4G सेवाएं सभी क्षेत्रों में नहीं मिल रही हैं, ऐसे में आप ज्यादा डेली डाटा शायद ही खत्म कर पाएं। फिलहाल बाकी कंपनियों के मुकाबले BSNL सस्ते में ढेरों फायदे दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।