Jio यूजर्स के लिए एक्सट्रा 20GB डाटा FREE, इन दो प्लान्स से कर सकते हैं रीचार्ज Jio is offering 20GB extra data for free with these two recharge plans under 1000 rupees, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio यूजर्स के लिए एक्सट्रा 20GB डाटा FREE, इन दो प्लान्स से कर सकते हैं रीचार्ज

रिलायंस जियो की ओर से कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिनके साथ एक्सट्रा डाटा मिल रहा है। आप चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करें तो 20GB तक एक्सट्रा डाटा का फायदा दिया जा रहा है।

Tue, 26 Nov 2024 12:53 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio यूजर्स के लिए एक्सट्रा 20GB डाटा FREE, इन दो प्लान्स से कर सकते हैं रीचार्ज

रिलायंस जियो के पास सबसे बड़ा सब्सक्राइबर बेस है और कंपनी ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है। अगर आप ऐसे प्लान्स का चुनाव करना चाहते हैं, जिनके साथ एक्सट्रा डाटा दिया जा रहा है तो दो प्लान्स में से चुना जा सकता है। ये दोनों ही प्लान्स 2GB डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्सट्रा डाटा का फायदा देते हैं। इन दोनों ही प्लान्स की कीमत 1000 रुपये से कम है और ये जियो ऐप्स का ऐक्सेस भी देते हैं।

ज्यादातर यूजर्स ऐसे प्लान्स से रीचार्ज करना चाहते हैं, जो लंबी वैलिडिटी ऑफर करें और बार-बार रीचार्ज करने का झंझट ना रहे। इसके अलावा कंपनी अपने चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दे रही है। हालांकि अगर आप 4G सेवाएं इस्तेमाल करते हैं तो डेली डाटा के अलावा मिलने वाला 20GB एक्सट्रा डाटा आपके खूब काम आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स के मजे-मजे! सबसे सस्ते में अनलिमिटेड 5G डाटा दे रहा है ये प्लान

899 रुपये वाला Jio रीचार्ज प्लान

रिलायंस जियो सब्सक्राइबर्स को 899 रुपये वाले प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान 2GB डेली डाटा के अलावा 20GB एक्सट्रा डाटा पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए ऑफर करता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स तो इस प्लान से रीचार्ज करने पर मिलते ही हैं। साथ ही JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

749 रुपये वाला Jio रीचार्ज प्लान

सब्सक्राइबर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB डेली डाटा मिलता है। साथ ही इसमें भी 20GB एक्सट्रा डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान सब्सक्राइबर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो ऐप्स का ऐक्सेस जैसे बेनिफिट्स ऑफर करता है। कुल मिलाकर इसके फायदे भी पिछले प्लान जैसे ही हैं लेकिन वैलिडिटी कम मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झटका! महंगे हो गए सारे पोस्टपेड प्लान्स, अब करना होगा पहले से ज्यादा भुगतान

दोनों ही प्लान्स से रीचार्ज करने पर एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है। इसके लिए उनके क्षेत्र में जियो की 5G सेवाएं और उनके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।