बंद हो रहा 365 दिन वैलिडिटी, 949GB डेटा वाला प्लान, खर्च ₹7 रोज, लास्ट डेट इस दिन bsnl bharat connect 26 plan with 365 days validity end soon check last date, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

बंद हो रहा 365 दिन वैलिडिटी, 949GB डेटा वाला प्लान, खर्च ₹7 रोज, लास्ट डेट इस दिन

BSNL ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए 365 दिन चलने वाला स्पेशल प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान का नाम BSNL Bharat Connect 26 है और यह स्पेशल प्लान अब बस कुछ ही दिनों में बंद होने वाला है। इस प्लान की कीमत 2626 रुपये है।

Sun, 8 Feb 2026 07:01 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बंद हो रहा 365 दिन वैलिडिटी, 949GB डेटा वाला प्लान, खर्च ₹7 रोज, लास्ट डेट इस दिन

BSNL ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए 365 दिन चलने वाला स्पेशल प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान का नाम BSNL Bharat Connect 26 है और यह स्पेशल प्लान अब बस कुछ ही दिनों में बंद होने वाला है। इस प्लान की कीमत 2626 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ कुल 949GB डेटा मिलता है। कब बंद हो रहा है ह स्पेशल प्लान और इसमें ग्राहकों को क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं…

BSNL Bharat Connect 26 Plan offer end

BSNL Bharat Connect 26 प्लान की डिटेल

प्लान की कीमत 2626 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.19 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.6GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 949GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.6GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते और एक बार रिचार्ज करके सालभर टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो इस प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

लिमिटेड पीरियड ऑफर

कंपनी ने इसे स्पेशल प्लान को केवल कुछ दिनों के लिए ही लॉन्च किया था। यह प्लान 24 जनवरी 2026 को लाइव हुआ था और अब यह 24 फरवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। अगर आप भी हैवी डेटा, फ्री कॉल्स और सालभर की वैलिडिटी चाहते हैं, तो 24 फरवरी से पहले इस प्लान से रिचार्ज कर लीजिए। ग्राहक बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट, बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप या टोल फ्री नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क करके प्लान की जानकारी ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म नहीं होगा डेटा, 24x7 मिलेगी तेज 5G स्पीड, ₹350 से भी सस्ता प्लान लाई कंपनी
ये भी पढ़ें:कमाल का ब्रॉडबैंड, 300Mbps की स्पीड, फ्री Netflix और 1000 TV चैनल्स, कीमत इतनी

वैसे 365 दिनों की वैलिडिटी वाला यह बीएसएनएल का एकलौता प्लान नहीं है। कंपनी के पोर्टफोलियों में 365 दिन चलने वाले दो और प्लान्स हैं, जिनपर आप विचार कर सकते हैं। चलिए बताते हैं...

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 6.57 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 2.5GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 912GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 2.5GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का 2799 रुपये का प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी इस प्लान की रोज की लागत 7.66 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 3GB डेटा मिलेगा यानी पूरे 365 दिनों के वैलिडिटी पीरियड में कुल 1095GB डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली 3GB डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाएगी। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।