₹200 से कम में Jio और Airtel के बेस्ट वैल्यू प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी Best value recharge plans under 200 rupees by Reliance Jio and Bharti Airtel with unlimited calling, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹200 से कम में Jio और Airtel के बेस्ट वैल्यू प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों की ओर से 200 रुपये से कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इन वैल्यू प्लान्स के साथ लिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का विकल्प मिलता है।

Tue, 1 Oct 2024 02:26 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
₹200 से कम में Jio और Airtel के बेस्ट वैल्यू प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी

कम कीमत पर अच्छी वैल्यू ऑफर करने वाले रीचार्ज प्लान्स का चुनाव करना चाहते हैं तो Jio और Airtel दोनों की ओर से वैल्यू प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। आप चाहें तो 200 रुपये से भी कम कीमत वाले ऐसे प्लान्स से रीचार्ज कर सकते हैं, जो लंबे वैलिडिटी पीरियड के साथ आते हैं और जिनमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा डाटा भी मिलता है। अगर आपको लंबी वैलिडिटी सस्ते प्लान में चाहिए तो इन प्लान्स से रीचार्ज किया जा सकता है।

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान

भारती एयरटेल सब्सक्राइबर्स के लिए कंपनी 199 रुपये कीमत का वैल्यू प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान से रीचार्ज करने पर 2GB टोटल डाटा मिलता है और 28 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प मिल जाता है। यूजर्स रोज 100 SMS भी भेज सकते हैं। साथ ही फ्री हेलोट्यून्स का फायदा मिलता है और Airtel Xstream के साथ वीडियो कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पावर पैक! 200 रुपये से कम में 37 OTT सेवाओं का मजा, मौका चूकना नहीं चाहेंगे

जियो का 189 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो की ओर से तीन अलग-अलग कीमत वाले प्रीपेड प्लान ऑफर किए जा रहे हैं, जिनमें से सबसे सस्ता 189 रुपये का है। यह प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और और इसमें पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 2GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प मिल जाता है और कुल 300 SMS भी मिलते हैं। यह प्लान JioTV, JioCinema और JioCloud ऐप्स का ऐक्सेस भी ऑफर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIM ऐक्टिव रखने के लिए करना है रीचार्ज, Jio यूजर्स के पास ये सबसे सस्ता प्लान

वैल्यू प्लान उन सब्सक्राइबर्स के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें ज्यादा मोबाइल डाटा की जरूरत नहीं है लेकिन लंबी वैलिडिटी के लिए रीचार्ज करना चाहते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग तो ऑफर करते ही हैं। हालांकि, इन प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में अनलिमिटेड 5G डाटा का विकल्प नहीं मिलता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।