₹10 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील, मेटल डिजाइन और Dolby Atmos वाले स्पीकर्स best tablet deal under 10000 rupees on Amazon buy lenovo tab with metal build on discount, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

₹10 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील, मेटल डिजाइन और Dolby Atmos वाले स्पीकर्स

लेनोवो का बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका Amazon पर मिल रहा है। ऑफर्स के साथ Lenovo Tab की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम रह गई है। 

Thu, 30 Oct 2025 04:11 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

सम्बंधित सुझाव

₹10 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील, मेटल डिजाइन और Dolby Atmos वाले स्पीकर्स

नया टैबलेट सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon का रुख करना चाहिए, जहां Lenovo जैसे भरोसेमंद ब्रैंड का टैबलेट 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। टैबलेट नए दौर की जरूरत इसलिए है क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर मल्टीमीडिया ऐक्सेस करने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस बेस्ट रहते हैं और स्मार्टफोन स्क्रीन में वो मजा नहीं आता।

सम्बंधित सुझाव

Lenovo Tab की खासियत यह है कि इसमें 10 इंच से बड़ा डिस्प्ले मिलता है और डुअल स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। इस टैबलेट के फुल चार्ज होने पर इससे 9.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। धांसू परफॉर्मेंस के लिए यह MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें मेटल बिल्ड वाली मजबूत बॉडी मिलती है। आइए इसपर मिल रही डील के बारे में बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीधे 5000 रुपये की छूट! 6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला OnePlus फोन सस्ते में

खास ऑफर्स के साथ कीमत कम

लेनोवो टैबलेट का 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला WiFi मॉडल Amazon पर केवल 10,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में ग्राहकों को 1,099 रुपये तक छूट दी गई है और इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रह जाएगी।

पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने वालों को 10,400 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। ध्यान रहे, इसकी वैल्यू पुराने फोन या टैबलेट के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

ऐसे हैं Lenovo Tab के स्पेसिफिकेशंस

लिनोवो के टैबलेट में 10.1 इंच का WUXGA LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है और 60Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 400nits ब्राइटनेस मिलती है। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है और 4GB LPDDR4x रैम मिलती है। इसमें दो साइड स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। सामने 5MP और पीछे 8MP कैमरा सेंसर्स इसका हिस्सा है। डिवाइस की 5100mAh क्षमता वाली बैटरी लंबा बैकअप देती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।