1/9कम कीमत में दमदार फीचर्स वाले ब्रैंडेड टैबलेट खरीदने का मौका ग्राहकों को फेस्टिव सेल के दौरान मिल रहा है। हम आपके लिए चुनिंदा डील्स लेकर आए हैं, जिनका फायदा हर कोई उठाना चाहेगा। इस लिस्ट में OnePlus और Samsung सबके टैबलेट शामिल हैं।

साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग का यह टैबलेट कॉम्पैक्ट साइज 8.7 इंच TFT LCD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें WiFi कनेक्टिविटी मिलती है। यह टैबलेट 17,999 रुपये कीमत पर लिस्टेड है।

वनप्लस का प्रीमियम फीचर्स वाला टैबलेट ग्राहकों को छूट के बाद केवल 16,999 रुपये कीमत पर मिल रहा है। इसमें 2.4K LCD डिस्प्ले दिया गया है और Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्पीकर्स मिलते हैं।

शाओमी के इस टैबलेट में 2.5K रेजॉल्यूशन वाला 11 इंच का डिस्प्ले ऐक्टिव पेन सपोर्ट के साथ मिलता है। इसे छूट के बाद 16,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है और यह HyperOS 2 के साथ आता है।

ग्राहकों को Android 14 पर काम करने वाले इस टैबलेट में 2K डिस्प्ले दिया गया है और Snapdragon 685 प्रोसेसर मिलता है। इसमें Widevine L1 सपोर्ट दिया गया है और 14,900 रुपये में इसे ऑर्डर किया जा सकता है।

सैमसंग का यह टैबलेट ग्राहक 16,862 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं और इसमें 11 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह WiFi के अलावा 5G कनेक्टिविटी भी ऑफर करता है।

लेनोवो पैड में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और Dolby Atmos सपोर्ट वाले चार स्पीकर्स मिलते हैं। यह टैबलेट ग्रे कलर में उपलब्ध है और 15,990 रुपये कीमत पर उपलब्ध है।

रेडमी के इस टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। HyperOS पर काम करने वाला डिवाइस डिस्काउंट के बाद 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वनप्लस टैबलेट में 11 इंच का डिस्प्ले 500nits की ब्राइटनेस के साथ मिलता है और इसमें 9340mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। यह टैबलेट 15,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।
