best laptop including HP and Jiobook under 15000 rupees here are the top deals ₹15 हजार से कम में धाकड़ लैपटॉप खरीदने का मौका, ये रही टॉप मॉडल्स की लिस्ट
More
Hindi Newsफोटो₹15 हजार से कम में धाकड़ लैपटॉप खरीदने का मौका, ये रही टॉप मॉडल्स की लिस्ट

₹15 हजार से कम में धाकड़ लैपटॉप खरीदने का मौका, ये रही टॉप मॉडल्स की लिस्ट

अगर आपको लगता है कि 15 हजार रुपये से कम कीमत पर लैपटॉप नहीं खरीदे जा सकते तो आप गलत हैं। HP जैसे ब्रैंड्स की ओर से बजट प्राइस में बेहतरीन लैपटॉप और क्रोमबुक ऑफर किए जा रहे हैं।

Pranesh TiwariWed, 27 Aug 2025 10:15 PM
1/9

₹15 हजार से कम में बेस्ट लैपटॉप

किसी बजट फोन की कीमत में आप बड़ी स्क्रीन और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला लैपटॉप खरीदा जा सकता है। आप HP क्रोमबुक से लेकर जियोबुक, प्राइमबुक और बाकी लैपटॉप 15 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। हम आपके लिए टॉप मॉडल्स और डील्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

2/9

AXL VayuBook Laptop

कॉम्पैक्ट डिवाइस में 14.1 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले मिलता है और Gemini Lake N4020 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। यह Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और इसकी कीमत 12,990 रुपये है।

3/9

ULTIMUS Pro

लैपटॉप में Ultimus Pro प्रोसेसर दिया गया है और 4GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 14.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। 1.2 किलोग्राम वजन वाले इस लैपटॉप की कीमत 12,990 रुपये है।

4/9

HP Chromebook 2024

टेक ब्रैंड HP के क्रोमबुक में MediaTek MT8183 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 4GB रैम मिलती है। इसमें ChromeOS मिल रहा है और 11.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 11,700 रुपये कीमत पर मिल रहा है।

5/9

Lenovo SmartChoice Chromebook

लेनोवो के क्रोमबुक लैपटॉप में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 4GB रैम दी गई है। इसमें 11.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है और इसमें ChromeOS मिलता है। इसकी कीमत 13,990 रुपये है।

6/9

FUTOPIA ULTIMUS PRO

बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए इसमें Celeron Dual Core प्रोसेसर और Intel HD ग्राफिक्स चिपसेट मिलता है। इसमें 14.1 इंच का IPS डिस्प्ले और Windows 11 Home OS मिलता है। इसकी कीमत 14,990 रुपये है।

7/9

Primebook 2 Neo 2025

लेटेस्ट प्राइमबुक मॉडल में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है और Android 15 पर बेस्ड PrimeOS 3.0 मिलता है। इसमें 11.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है और इसे 15,490 रुपये कीमत पर खरीदने का मौका दिया गया है।

8/9

JioBook 11

जियोबुक में MediaTek 8788 प्रोसेसर दिया गया है और 11.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसका वजन 990 ग्राम है और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 12,990 रुपये रखी गई है।

9/9

Walker Best Student Office Work Laptop

लैपटॉप में 14.1 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले दिया गया है और 4GB रैम के साथ 128GB SSD स्टोरेज मिलता है। इसमें Celeron N4020 Gemini Lake प्रोसेसर दिया गया है और इसकी कीमत 12,990 रुपये है।