Valentine's Day: गिफ्ट देने के लिए बेस्ट हैं ये 60W तक साउंड वाले छोटू स्पीकर, कीमत ₹999 से शुरू best portable speakers for valentines day gift price starts at rs 999, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Valentine's Day: गिफ्ट देने के लिए बेस्ट हैं ये 60W तक साउंड वाले छोटू स्पीकर, कीमत ₹999 से शुरू

Valentine's Day Gifting Ideas: अगर आपके पार्टनर को गाने सुनने का शौक है, तो आप उन्हें वैलेंटाइन्स डे पर छोटा सा पोर्टेबल स्पीकर भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यहां हम आपको पांच बेहतरीन पोर्टेबल स्पीकर सजेस्ट कर रहे हैं, जिनपर आप विचार कर सकते हैं। लिस्ट में सबसे सस्ता मॉडल 999 रुपये का है।

Wed, 11 Feb 2026 06:11 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Valentine's Day Gifting Ideas: अगर आपके पार्टनर को गाने सुनने का शौक है, तो आप उन्हें वैलेंटाइन्स डे पर छोटा सा पोर्टेबल स्पीकर भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह उनके रोज काम आएगा। पोर्टबल स्पीकर काफी कॉम्पैक्ट होते हैं, जिन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और जब मर्जी फेवरेट म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। यहां हम आपको पांच बेहतरीन पोर्टेबल स्पीकर सजेस्ट कर रहे हैं, जिनपर आप विचार कर सकते हैं। लिस्ट में सबसे सस्ता मॉडल 999 रुपये का है। देखें लिस्ट और पसंद आने पर तुरंत यहीं से ऑर्डर करें...

Valentine's Day: गिफ्ट देने के लिए बेस्ट हैं ये 60W तक साउंड वाले छोटू स्पीकर, कीमत ₹999 से शुरू

Boat

2,990 रुपये एमआरपी वाला यह स्पीकर 67 फीसदी छूट के साथ मात्र 999 रुपये में मिल रहा है। इसका साइज बेहद कॉम्पैक्ट है। यह इतना छोटा है कि इसे आराम से एक हाथ में पकड़कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें 5W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन भी लगा है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए औक्स पोर्ट, टीएफ कार्ड और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आते ही छा जाएगा यह Motorola फोन, सामने आई तस्वीरें, मिलेंगे इतने सारे कलर ऑप्शन

Portronics

3,999 रुपये एमआरपी वाला यह स्पीकर 50 फीसदी छूट के साथ मात्र 1,999 रुपये में मिल रहा है। इसका साइज भी बेहद कॉम्पैक्ट है और यह सिलेंड्रिकल डिजाइन में आता है। इसे भी जेब में रखकर या डोरी के जरिए टांग कर कहीं भी ले जाया जा सकते हैं। इसमें 20W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 6 से 7 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए, यूएसबी, टीएफ कार्ड और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। इस पर कुछ बटन भी दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, पुरानी कीमत में आएंगे iPhone 18 Pro सीरीज फोन, इतना रखना होगा बजट

Sony

5,990 रुपये एमआरपी वाला यह स्पीकर 58 फीसदी छूट के साथ मात्र 2,489 रुपये में मिल रहा है। इसका साइज बेहद कॉम्पैक्ट है और इसे भी आप जेब में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं या डोरी के जरिए टांग सकते हैं। इसमें 5W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन भी लगा है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट मिल जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजब ऑफर: सिर्फ ₹99 में लें ₹2299 के CMF Buds 2, फ्री मिलेंगे ₹5999 के Ear (a)

JBL

3,999 रुपये एमआरपी वाला यह स्पीकर 38 फीसदी छूट के साथ मात्र 2,499 रुपये में मिल रहा है। इसका साइज भी बेहद कॉम्पैक्ट है और इसे भी जेब में रखकर या डोरी के जरिए टांग कर कहीं भी ले जाया जा सकते हैं। इसमें 4.2W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 5 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट मिल जाता है।

Blaupunkt

19,990 रुपये एमआरपी वाला यह स्पीकर 75 फीसदी छूट के साथ मात्र 4,999 रुपये में मिल रहा है। कॉम्पैक्ट साइज के इस स्पीकर को हाथों में पकड़कर, बैग में रखकर या फिर डोरी के जरिए टांग कर कहीं भी ले जाया जा सकते हैं। इसमें 60W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें चमकने वाली एलईडी लाइट्स भी लगी हैं। इस पर कुछ बटन भी दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।