Jio, Airtel और Vi के 300 रुपये से सस्ते प्लान, डेली डाटा और फ्री कॉलिंग का मजा; देखें लिस्ट best jio airtel and vi recharge plans under 300 rupees offering daily data and free calling, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

Jio, Airtel और Vi के 300 रुपये से सस्ते प्लान, डेली डाटा और फ्री कॉलिंग का मजा; देखें लिस्ट

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) सभी की ओर से 300 रुपये से कम कीमत में डेली डाटा वाले रीचार्ज प्लान ऑफर किए जा रहे हैं। आइए देखें कि इन प्लान्स में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।

Mon, 30 Dec 2024 07:42 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio, Airtel और Vi के 300 रुपये से सस्ते प्लान, डेली डाटा और फ्री कॉलिंग का मजा; देखें लिस्ट

भारतीय टेलिकॉम मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है और सभी कंपनियां अपने यूजर्स को ढेरों प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दे रही हैं। हालांकि जुलाई में रीचार्ज प्लान महंगे हुए हैं, जिसे लेकर कई सब्सक्राइबर्स परेशान हैं। अगर आप कम खर्च वाले प्लान्स का चुनाव करना चाहते हैं तो हम 300 रुपये से कम कीमत वाले Jio, Airtel और Vi प्लान्स की जानकारी लेकर आए हैं। आप इन अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डाटा वाले इन प्लान्स में से चुनाव कर सकते हैं।

Jio का 299 रुपये वाला प्लान

जियो इकलौती कंपनी है, जो 300 रुपये से कम में 2GB डेली डाटा का फायदा दे रही है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स मिल जाते हैं। इसके अलावा JioTV, JioCinema और JioCloud ऐप्स का ऐक्सेस दिया जा रहा है। यह प्लान एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा भी ऑफर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स के पास मौका! सस्ते डेली डाटा प्लान में 12 OTT सेवाएं एकदम FREE

Jio का 259 रुपये वाला प्लान

अगर आपका काम 1.5GB डेली डाटा में चल जाता है तो जियो के इस सस्ते प्लान से रीचार्ज किया जा सकता है। पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डाटा शामिल है। यह प्लान भी जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस देता है।

Airtel का 299 रुपये वाला प्लान

भारती एयरटेल सब्सक्राइबर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने पर 1.5GB डेली डाटा के साथ रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिल जाता है। यूजर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं और प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इससे रीचार्ज करने पर Apollo 24/7 सब्सक्रिप्शन के अलावा फ्री हेलो ट्यून्स और Wynk Music का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सालभर रीचार्ज से चाहिए छुट्टी? Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स बेस्ट

Vi का 299 रुपये वाला प्लान

पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान से रीचार्ज करने पर 1.5GB डेली डाटा का फायदा मिलता है। सब्सक्राइबर्स रोज 100 SMS भेज सकते हैं और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ 3GB एक्सट्रा डाटा, Vi movies & live TV का सब्सक्रिप्शन, वीकेंड डाटा रोलओवर और बिंज ऑल नाइट जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं।

Vi का 296 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया यूजर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। यह प्लान रोज 1GB डेली डाटा ऑफर करता है और 100 SMS रोज भेजे जा सकते हैं। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं और लाइव TV के अलावा Vi movies का फ्री ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।