सालभर के लिए चाहिए रीचार्ज से छुट्टी? Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स बेस्ट best annual recharge plans by jio airtel vi and BSNL offering best value, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

सालभर के लिए चाहिए रीचार्ज से छुट्टी? Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स बेस्ट

कम कीमत पर अच्छी वैल्यू और लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करना चाहते हैं, तो चुनिंदा प्लान्स का चुनाव किया जा सकता है। BSNL, Vi, Jio और Airtel सभी के प्लान्स ढेरों बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं।

Mon, 9 Dec 2024 11:12 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सालभर के लिए चाहिए रीचार्ज से छुट्टी? Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स बेस्ट

अगर आप उन चुनिंदा सब्सक्राइबर्स में शामिल हैं, जिन्हें बार-बार रीचार्ज करना पसंद नहीं है तो लंबी वैलिडिटी वाले एनुअल प्लान्स से रीचार्ज करना बेहतर होगा। Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) सभी की ओर से अलग-अलग कीमत वाले कई एनुअल प्लान्स लॉन्च किए जा रहे हैं लेकिन इनमें से चुनिंदा प्लान्स ही ऐसे हैं, जिनसे रीचार्ज करने की स्थिति में वैल्यू ऑफर की जा रही है। आइए हम आपको वैल्यू प्लान्स के बारे में बताते हैं, जिससे आपके लिए चुनना आसान हो जाए।

Jio के सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान

रिलायंस जियो की ओर से 336 दिनों और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले वैल्यू प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। पहले 336 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 895 रुपये है और इसमें 24GB डाटा मिलता है। यह अनलिमिटेड कॉलिंग, हर 28 दिनों में 50 SMS और जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस ऑफर करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio और Airtel यूजर्स के लिए Netflix सब्सक्रिप्शन FREE, क्या आपने देखे ये प्लान?

वहीं, कंपनी का 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला डेली डाटा प्लान 3,599 रुपये का है। इसमें रोज 2.5GB डाटा दिया जा रहा है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। साथ ही रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी मिल रहा है। यह प्लान भी Jio Apps का ऐक्सेस देता है।

Airtel और Vi का एनुअल वैल्यू प्लान

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) दोनों की ओर से ही 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान एक ही कीमत पर लॉन्च किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 1999 रुपये है और इनसे रीचार्ज करने की स्थिति में कुल 24GB डाटा मिलता है। यूजर्स को मेसेजेस भेजने और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने का विकल्प दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Airtel यूजर्स को ₹100 से कम में अनलिमिटेड डाटा का मजा, प्लान 11 रुपये से शुरू

BSNL का एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से 2,999 रुपये वाला प्लान सस्ते में ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में रोज 3GB डेली डाटा दिया जा रहा है और यह सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग का विकल्प देता है। इसके अलावा रोज 100 SMS भेजने का ऑप्शन मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।