महीनेभर के लिए अनलिमिटेड 5G का मजा, Jio के सस्ते प्लान में होगी आपकी मौज Best Jio 5G monthly plan with unlimited 5G data sms and calling benefits, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

महीनेभर के लिए अनलिमिटेड 5G का मजा, Jio के सस्ते प्लान में होगी आपकी मौज

रिलायंस जियो की ओर से कई प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं लेकिन आप सस्ते में अनलिमिटेड 5G डाटा देने वाला प्लान चुन सकते हैं। हम 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले प्लान की जानकारी दे रहे हैं।

Tue, 22 Oct 2024 04:26 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
महीनेभर के लिए अनलिमिटेड 5G का मजा, Jio के सस्ते प्लान में होगी आपकी मौज

भारतीय टेलिकॉम मार्केट की दो सबसे बड़ी कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel की ओर से एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि अनलिमिटेड 5G डाटा ऐक्सेस करने की कुछ शर्तें हैं और कम से कम 2GB डेली 4G डाटा वाले प्लान्स का चुनाव करना होता है। हम Jio के एक ऐसे प्लान की जानकारी देते हैं, जो महीनेभर अनलिमिटेड 5G डाटा देता है।

ज्यादातर यूजर्स को बार-बार रीचार्ज करना पसंद नहीं होता, ऐसे में वे कम से कम महीनेभर की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान की तलाश में होते हैं। टेलिकॉम कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स को ही मंथली प्लान की तरह पेश कर रही हैं और यूजर्स अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले प्लान्स में से चुन सकते हैं। Jio ने खुद अपने सस्ते मंथली प्लान को 'Best 5G Plan' की तरह वेबसाइट पर टैग किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज 2.5GB डाटा वाले Jio रीचार्ज प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का मजा भी

Jio का अनलिमिटेड 5G वाला मंथली प्लान

रिलायंस जियो यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान 349 रुपये से रीचार्ज करने पर खास बेनिफिट्स देता है। 4G सब्सक्राइबर्स को इससे रीचार्ज करने पर वैलिडिटी पीरियड के लिए 2GB डेली डाटा मिलता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा यह प्लान रोज 100 SMS भेजने का विकल्प देता है। 4G यूजर्स को बेशक कुल 56GB डाटा मिल रहा हो लेकिन 5G सब्सक्राइबर्स अनलिमिटेड डाटा ऐक्सेस कर सकते हैं।

अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा उठाने के लिए आपके क्षेत्र में जियो की 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध होनी चाहिए और साथ ही यूजर के पास 5G स्मार्टफोन होना भी जरूरी है। यह प्लान JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी सेवाओं का ऐक्सेस भी देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स को रीचार्ज करने पर 50 रुपये का कैशबैक, फूड डिलिवरी पर भी डिस्काउंट

इस सस्ते प्लान से भी कर सकते हैं रीचार्ज

अगर आप 349 रुपये नहीं खर्च करना चाहते तो इससे भी सस्ते 198 रुपये के प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। 198 रुपये वाला प्लान भी पिछले सभी फायदे देता है लेकिन इसका वैलिडिटी पीरियड 349 रुपये वाले प्लान से आधा है। यानी 198 रुपये वाले प्लान में पिछले सभी बेनिफिट्स 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ दिए जा रहे हैं। रीचार्ज करने से पहले तय कर लें कि आप अनलिमिटेड 5G डाटा के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।