रोज 2.5GB डाटा वाले Jio रीचार्ज प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का मजा भी Jio Recharge plans with over 2GB daily data offering unlimited calling and Free OTT, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

रोज 2.5GB डाटा वाले Jio रीचार्ज प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का मजा भी

रिलायंस जियो की ओर से कई प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया जा रहा है। हम ऐसे प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें 2.5GB डेली डाटा का फायदा अन्य बेनिफिट्स के साथ मिल रहा है।

Fri, 18 Oct 2024 09:03 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज 2.5GB डाटा वाले Jio रीचार्ज प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का मजा भी

रिलायंस जियो ने देशभर में 5G सेवाएं रोलआउट कर दी हैं और कंपनी अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दे रही है। हालांकि, कई यूजर्स अब भी 5G इस्तेमाल नहीं कर पा रहे और उनकी डेली डाटा से जुड़ी जरूरत ज्यादा हो तो उनके पास चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स का विकल्प बचता है। अगर आप Jio सब्सक्राइबर हैं और आपकी डेली डाटा से जुड़ी जरूरतें 2.5GB के करीब हैं तो हम आपके लिए रीचार्ज प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

रोज 2.5GB डाटा खर्च करना चाहते हैं तो जियो की ओर से तीन प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया गया है। इनमें से एक प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और वहीं बाकी दोनों प्लान्स पूरे साल यानी 365 दिनों की वैधता ऑफर करते हैं। इन सभी में डेली SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। इन प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio यूजर्स को रीचार्ज करने पर 50 रुपये का कैशबैक, फूड डिलिवरी पर भी डिस्काउंट

399 रुपये वाला Jio प्लान

सबसे सस्ता 2.5GB डेली डाटा प्लान 399 रुपये का है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान में रोज 2.5GB डाटा के अलावा सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प मिलता है। यह प्लान JioTV, JioCinema और JioCloud जैसे ऐप्स का ऐक्सेस भी देता है।

3599 रुपये वाला Jio प्लान

अगर आपको सालभर के लिए रीचार्ज से छुट्टी चाहिए तो इस प्लान से रीचार्ज करने पर पूरे 375 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। रोज 2.5GB डाटा के अलावा यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स देता है। इसमें भी जियो ऐप्स (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस दिया जा रहा है। इसमें महीने का खर्च 276 रुपये के करीब आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले सस्ता हो गया Jio का धांसू लैपटॉप, नई कीमत 13 हजार रुपये से भी कम

3999 रुपये वाला Jio प्लान

सबसे महंगा 2.5GB डेली डाटा प्लान 3,999 रुपये का है और यह भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इससे रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने का विकल्प दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ FanCode OTT सेवा का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है और इसपर आप फेवरेट स्पोर्ट्स कंटेंट देख सकते हैं।

OTT सेवा का कॉम्प्लिमेंटरी ऐक्सेस JioTV Mobile App के जरिए मिलता है। बाकी प्लान्स की तरह इसमें भी जियो ऐप्स का ऐक्सेस मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक रीचार्ज में 12 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन FREE, केवल 175 रुपये से शुरू प्लान

बता दें, ये सभी रीचार्ज प्लान एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा देते हैं। इसके लिए उनके फोन में 5G सपोर्ट और उनके क्षेत्र में कंपनी की 5G सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।