AI के कारण गई 11 हजार से ज्यादा एम्प्लॉयीज की नौकरी, बड़ी कंपनी में अभी और हो सकती है छंटनी accenture laid off more than 11000 employees rapid adoption of ai is the main reason behind it, Gadgets Hindi News - Hindustan
More

AI के कारण गई 11 हजार से ज्यादा एम्प्लॉयीज की नौकरी, बड़ी कंपनी में अभी और हो सकती है छंटनी

एक्सेंचर ने 11,000 से ज्यादा एम्प्लॉयीज को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा कि एआई को तेजी से अपनाना और कॉर्पोरेट मांग में कमी इस छंटनी का कारण है। आने वाले महीनों में और भी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

Sat, 27 Sep 2025 07:54 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
AI के कारण गई 11 हजार से ज्यादा एम्प्लॉयीज की नौकरी, बड़ी कंपनी में अभी और हो सकती है छंटनी

ग्लोबल कन्सल्टिंग फर्म एक्सेंचर (Accenture) ने पिछले तीन महीनों में दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा एम्प्लॉयीज को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा कि एआई को तेजी से अपनाना और कॉर्पोरेट मांग में कमी इस छंटनी का कारण है। एक्सेंचर ने यह भी कन्फर्म किया कि यह छंटनी 865 मिलियन डॉलर के रीस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम का हिस्सा है। आने वाले महीनों में और भी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है।

एआई बना छंटनी का कारण

एक्सेंचर की सीईओ जूली स्वीट ने ऐनालिस्ट्स को बताया कि कंपनी ऐसे कम समय में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है क्योंकि उसके पास जरूरी स्किल हासिल करने के लिए रीस्किलिंग का ऑप्शन सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी एआई-पावर्ड सलूशन्स के लिए क्लाइंट्स की मांग के अनुसार अपने कर्मचारियों को जल्द से जल्द तैयार करेगी। इसका मतलब है कि एक्सेंचर ने कुछ और कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी जिन्हें उस समय तक नौकरी में नहीं रखा जा सकता।

छंटनी का पैमाना

अगस्त के अंत में एक्सेंचर के ग्लोबल एम्प्लॉयीज की संख्या 779,000 थी। यह संख्या तीन महीने पहले 791,000 थी। एक्सेंचर में छंटनी का दौर इस साल की शुरुआत में शुरू हुआ था। यह नवंबर 2025 तक जारी रह सकता है। कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग से सेवानिवृत्ति लागत (severance costs) की भरपाई होगी। कहा जा रहा है कि इससे कंपनी को 1 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Oppo का सबसे पावरफुल फोन भारत लॉन्च को तैयार, BIS लिस्टिंग में दिखा मॉडल

एजेंटिक एआई में ट्रेनिंग

नौकरियों में कटौती के साथ-साथ एक्सेंचर कर्मचारियों की अपस्किलिंग में भी निवेश कर रहा है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एजेंटिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यह एआई टूल्स की एक नई लहर है जिसे कठिन टास्क्स को ऑटोमेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। स्वीट ने कहा कि यह ट्रेनिंग क्लाइंट्स की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया भर के बिजनेस एआई के साथ ऑपरेशन्स को रीइन्वेंट करने की होड़ में हैं।

(Photo: financial content)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।